बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार अगर विशेष दर्जे की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दे तो बिहार महज दो साल में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शुमार हो सकता है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा नेता ने राज्य के शहरी निकायों के लिए अपर्याप्त केंद्रीय सहायता की शिकायत करते हुए यह दावा किया. तेजस्वी ने कहा कि अपने स्वयं के प्रयासों से बिहार बुनियादी ढांचे के विकास के मामले में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बन गया है.
बिहार के शहरी विकास विभाग का कार्यभार संभालने वाले तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘ राज्य के सभी 38 जिलों के मुख्यालयों में शहरी निकाय हैं. इनके विकास के लिए केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार 7.35 करोड़ रुपये की मामूली धन राशि जारी की है.'' तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘हमें उत्तर प्रदेश के लिए निर्धारित 1,988 करोड़ रुपये का एक छोटा सा हिस्सा ही मिलेगा. हमारा हिस्सा झारखंड की तुलना में बहुत छोटा है, जिसे 12 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, हालांकि वह बिहार से छोटा राज्य है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि बिहार राज्य 40 सांसदों को लोकसभा में भेजता है, जो 'एक पार्टी' को केंद्र में सत्ता संभालने में मदद करता है. इसके बावजूद उसके साथ 'सौतेला' व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘बिहार राज्य के खिलाफ पूर्वाग्रह विशेष श्रेणी के दर्जे की उसकी जायज मांग के आड़े आ गया है.'' उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ बुनियादी ढांचे के विकास के मामले में हम अग्रणी राज्य हैं. हमें बस केंद्र सरकार से एक छोटी सी मदद की जरूरत है. यदि, हमें विशेष दर्जा प्राप्त होता है, तो हम और अधिक तेजी से प्रगति करेंगे, और केवल दो वर्षों में शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो जाएंगे.''
ये भी पढ़ें -
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं