विज्ञापन

दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल और एयर फोर्स स्कूल को ईमेल से मिली बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल में बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और दोनों स्‍कूलों की जांच की जा रही है.  

दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल और एयर फोर्स स्कूल को ईमेल से मिली बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • दिल्ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स स्कूल को बम की धमकी मिली है.
  • दोनों स्कूलों को खाली कराया गया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
  • स्कूल प्रशासन ने सुबह धमकी वाले ईमेल की सूचना दी, जिसमें विस्फोटक उपकरण रखने की चेतावनी दी गई थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

दिल्‍ली के स्‍कूलों को बम की धमकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक बार फिर दिल्‍ली के दो स्‍कूलों को बम की धमकी दी गई है. स्‍कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और दोनों स्‍कूलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. दिल्‍ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह ईमेल कहां से भेजा गया है और इसे भेजने के पीछे कौन लोग हैं. 

बम की धमकी मिलने के बाद दोनों स्‍कूलों को खाली कराया गया और जांच एजेंसियों ने गहन तलाशी अभियान चलाया गया. हालांकि अभी तक दोनों ही जगहों पर कुछ भी संदिग्‍ध नहीं मिला. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली, नोएडा में इधर चल रहे थे CBSE एग्जाम, उधर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एमिटी स्कूल को आया मेल

विस्फोटक उपकरण रखे होने की मिली थी सूचना

आर्मी पब्लिक स्कूल को सोमवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि स्कूल प्रशासन ने सुबह मेल की सूचना दी. मेल में चेतावनी दी गई थी कि परिसर में विस्फोटक उपकरण रखे गए हैं. 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली कराने के बाद वहां गहन तलाशी अभियान चल रहा है.''

ये भी पढ़ें: @1:15 बजे और...गुजरात को खालिस्तान बना देंगे; अहमदाबाद-वडोदरा की स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

ईमेल भेजने वाले की पहचाान की कोशिश जारी 

उन्होंने आगे बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली जा रही है. 

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, स्वान दस्ते और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com