विज्ञापन

वृंदावन में ‘कृष्ण रूप’ में नजर आए तेज प्रताप यादव, गोपियों के बीच बांसुरी बजाते दिखे, VIDEO वायरल

तेज प्रताप यादव का वृंदावन से ‘कृष्ण रूप’ वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे वंशीवट पर गोपियों के बीच बांसुरी बजाते दिखे. X पर उन्होंने इस स्थान का धार्मिक महत्व बताते हुए इसे प्रेम और भक्ति का प्रतीक कहा.

वृंदावन में ‘कृष्ण रूप’ में नजर आए तेज प्रताप यादव, गोपियों के बीच बांसुरी बजाते दिखे, VIDEO वायरल
नई दिल्ली:

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे वृंदावन के वंशीवट पर भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में नजर आ रहे हैं. बांसुरी बजाते हुए उनका यह अंदाज चर्चा का विषय बन गया है.

वंशीवट में तेज प्रताप का ‘कृष्ण अवतार'  

वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव पारंपरिक वेशभूषा में, हाथ में बांसुरी लिए दिख रहे हैं. वे गोपियों के बीच खड़े होकर बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे धार्मिक कथाओं में भगवान श्रीकृष्ण का वर्णन मिलता है. यह दृश्य वृंदावन के प्रसिद्ध वंशीवट का है, जिसे कृष्ण लीला से जुड़ा पवित्र स्थल माना जाता है.

X पर खुद बताया आध्यात्मिक महत्व

तेज प्रताप यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए X (ट्विटर) पर वंशीवट का धार्मिक महत्व भी बताया. उन्होंने लिखा कि वृंदावन का वंशीवट वह दिव्य स्थान माना जाता है, जहां भगवान श्रीकृष्ण अपनी मधुर बांसुरी बजाते थे और उनकी धुन सुनकर गोपियां उनकी ओर खिंची चली आती थीं. उन्होंने आगे कहा कि यह स्थान प्रेम, भक्ति और दिव्य आनंद का प्रतीक है, जो आज भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- कर्नाटक के सीएम तो बन गए DK, लेकिन बीजेपी-जेडीएस के साथ ही अपनों से भी चुनौतियां

आस्था और राजनीति का अनोखा मेल

तेज प्रताप यादव अक्सर अपने आध्यात्मिक और धार्मिक रूप को लेकर चर्चा में रहते हैं. इससे पहले भी वे कभी शिव, तो कभी कृष्ण भक्त के रूप में नजर आ चुके हैं. इस बार वृंदावन में उनका यह ‘कृष्ण स्वरूप' फिर सुर्खियों में है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कुछ लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक स्टाइल का अलग अंदाज बता रहे हैं. कुल मिलाकर तेज प्रताप यादव का यह वीडियो एक बार फिर उन्हें चर्चा के केंद्र में ले आया है.

लेखक के बारे में
img
Satyam Baghel
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Tej Pratap Yadav As Krishna, TEj Pratap Krishna Bhakt, Tej Pratap Yadav In Vrindavan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com