विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2025

'मुझे टीचर ने खूब सुनाया, मैं फांसी लगा रहा हूं', सामने आया 15 वर्षीय छात्र का सुसाइड नोट 

घटना के बाद करीबी और पड़ोस के लोगों ने शिक्षक की पिटाई की. शिक्षक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. शिक्षक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है.

'मुझे टीचर ने खूब सुनाया, मैं फांसी लगा रहा हूं', सामने आया 15 वर्षीय छात्र का सुसाइड नोट 
15 वर्षीय छात्र का सुसाइड नोट बरामद
  • एक 15 वर्षीय छात्र ने टीचर की डांट से परेशान होकर खुदकुशी कर ली.
  • छात्र ने सुसाइड नोट में शिक्षक से डांट पड़ने के बारे में लिखा था.
  • स्कूल में एक सवाल का जवाब न देने पर शिक्षक नाराज हुए थे.
  • छात्र ने खेत में रखी सीढ़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की.

'मैं फांसी लगा रहा हूं, क्यूंकि मुझे सूर्यवंशी टीचर ने खूब सुनाया (गुस्सा किया), मेरे माता-पिता के बारे में भी बोला, इसीलिए मैं फांसी लगा रहा हूं…' इतना लिखने के बाद 15 साल के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली. मामला महाराष्‍ट्र में बुलढाणा के खामगांव तालुका की है, जहां एक छात्र ने टीचर की डांट से परेशान होकर खुदकुशी कर ली. इस मामले में उस छात्र का सुसाइड नोट बरामद हुआ है. छात्र ने अपनी कॉपी के एक पन्ने पर मौत का कारण लिखा है.  

खेत में रखी सीढ़ी से लगा ली फांसी

स्कूल में टीचर की डांट सुनने के बाद छात्र विवेक ने घर लौटकर पास के खेत में रखी सीढ़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है क्लास में कुछ सवाल पूछे जाने पर  छात्र जवाब नहीं दे पाया था, जिसपर शिक्षक नाराज हुए और कहा कि मैं तुम्हारे माता-पिता को बता दूंगा कि तुम पढ़ाई नहीं कर रहे हो. उसकी क्लास की लड़कियां उसपर हंस पड़ीं. अपने सहपाठियों को हंसता देख छात्र ने काफी खुदको बहुत अपमानित महसूस किया और बिना सोचे-समझे इतना बड़ा कदम उठा लिया. 

लोगों ने की शिक्षकों की पिटाई 

घटना के बाद करीबी और पड़ोस के लोगों ने शिक्षक की पिटाई की, शिक्षक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. शिक्षक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है. छात्र महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव तालुका में जय बजरंग विद्यालय में पढ़ता था. मृतक के परिवार वालों ने बुलढाणा के पिंपलगांव राजा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Maharashtra Crime News, Suicide, Suicide Note, Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com