विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2022

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बड़ा हादसा: एक दूसरे से टकराई 48 गाड़ियां, 30 लोग जख्मी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुणे दमकल विभाग और मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के कर्मचारी राहत-बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. इस घटना में घायल हुए लोगों को फिलहाल निकाला जा रहा है. 

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बड़ा हादसा:  एक दूसरे से टकराई 48 गाड़ियां, 30 लोग जख्मी
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बड़ा हादसा (प्रतीकात्मक चित्र)
नई दिल्ली:

पुणे- बेंगलुरु हाईवे पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 48 के करीब गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गईं. घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर आ रही है. एएनआई के अनुसार यह हादसा पुणे के पास नवाले ब्रिज पर हुआ है. इस हादसे के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये हादसा किस वजह से हुआ.

इस हादसे में करीब 30 लोग जख्मी हो गए.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुणे दमकल विभाग और मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के कर्मचारी राहत-बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. इस घटना में घायल हुए लोगों को फिलहाल निकाला जा रहा है. 

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार हादसा एक ट्रक कंटेनर के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है. ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ने कई गाड़ियों को रौंद दिया. पुलिस के अनुसार यह हादसा रात 9 बजे हुआ है.

ट्रक से हुए हादसे के बाद सड़क पर तेल फैल गया जिस वजह से दूसरी गाड़ियों को ब्रेक लगाने में दिक्कत आई और इस वजह से कई गाड़ियां एक दूसरे से भिड़ गईं. 

लेखक के बारे में
img
समरजीत सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Accident On Pune- Bangalore Highway, Pune-Bangalore Highway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com