विज्ञापन

क्या बीजेपी का साथ छोड़ेंगे अन्नामलाई? पार्टी चीफ नितिन नवीन से की मुलाकात

अन्नामलाई का राजनीतिक फ्यूचर सत्ता के गलियारों में ये बात चर्चा का विषय बना हुआ है. वह बीजेपी में रहेंगे या फिर पार्टी का साथ छोड़ देंगे, इस पर उन्होंने इंतजार करने की बात कही है.

क्या बीजेपी का साथ छोड़ेंगे अन्नामलाई?  पार्टी चीफ नितिन नवीन से की मुलाकात
आज नितिन नबीन से मिलेंगे अन्नामलाई.
  • तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के राजनीतिक भविष्य को लेकरअटकलें तेज हो रही हैं
  • कोयंबटूर में अन्नामलाई के समर्थकों ने पोस्टर लगाकर अलग राजनीतिक मंच बनाने की संभावनाओं को बढ़ावा दिया है
  • अन्नामलाई की आज बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से दिल्ली में मुलाकात होनी है

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अलग पार्टी बनाने की अटकलों के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. बता दें कि अन्नामलाई के राजनीतिक भविष्य को लेकर ये अटकलें तेज हैं कि वे बीजेपी से इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि उन्होंने अब तक इस पर स्थिति साफ नहीं की है. दरअसल कोयंबटूर में उनके समर्थकों की तरफ से कुछ पोस्टर्स लगाए गए हैं. इन पोस्टरों से अफवाहें फैल रही हैं कि वे एक अलग राजनीतिक मंच बनाने जैसी कोई महत्वपूर्ण राजनीतिक पहल करने की तैयारी कर रहे हैं. माहौल को और भी पेचीदा बनाते हुए अन्नामलाई ने मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की.

आज नितिन नबीन से मिले अन्नामलाई

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में पार्टी में उनकी भविष्य की भूमिका और आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हुई. अटकलें लगाई जा रही हैं कि तमिलनाडु के फायरब्रांड नेता अन्नामलई आज बीजेपी से इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि उन्होंने अभी इस पर खुलकर कुछ भी नहीं कहा है.बता दें कि 4 जून को अन्नामलाई के जन्मदिन से पहले प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर हमारे नेता, आइए और हमारा नेतृत्व कीजिए' जैसे नारों वाले ये पोस्टर लगाए गए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

अन्नामलाई बोले-प्रतीक्षा करो

 पोस्टरों के लगने से तमिलनाडु के राजनीतिक हलकों में चर्चा होने लगी, खासकर बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी नेतृत्व के कुछ वर्गों के बीच बढ़ते मतभेदों की खबरों के बीच. दिल्ली रवाना होने से पहले अन्नामलाई ने उनके बारे में चल रही अटकलों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा था कि कृपया प्रतीक्षा करें. हम दो दिन में बैठकर बात करेंगे. उनके इस बयान ने हलचल और बढ़ा दी है. 

अन्नामलाई के बारे में जानें

  • भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अन्नामलाई 2020 में बीजेपी में शामिल हुए और तेजी से तमिलनाडु में पार्टी के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक बन गए.
  • 2021 से 2025 तक राज्य बीजेपी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कई राज्यव्यापी अभियानों का नेतृत्व किया और युवा मतदाताओं और सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बीच एक मजबूत समर्थन आधार बनाया
  • 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं, जिसमें बीजेपी के सबसे जाने-माने चेहरों में से एक होने के बावजूद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा
  • कक्षा 9 के छात्रों के लिए त्रिभाषा नीति को आगे बढ़ाने के केंद्र के फैसले की उनकी हालिया आलोचना ने भी राजनीतिक बहस छेड़ दी और पार्टी नेतृत्व के साथ उनके संबंधों को लेकर नई अफवाहें पैदा कर दीं

क्या अलग राजनीतिक पार्टी बनाएंगे अन्नामलाई?

कुछ पर्यवेक्षकों का मानना ​​है कि अन्नामलाई बीजेपी में अधिक प्रमुख भूमिका तलाश सकते हैं, वहीं अन्य का अनुमान है कि वे एक अलग राजनीतिक मंच बना सकते हैं. हालांकि, बीजेपी नेताओं ने किसी भी विभाजन की अटकलों को खारिज कर दिया है, और उनका कहना है कि अन्नामलाई पार्टी के एक महत्वपूर्ण नेता बने रहेंगे. 

अन्नामलाई को लेकर राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म

अन्नामलाई ने पार्टी से नाराजगी और नया राजनीतिक संगठन बनाने की संभावनाओं को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच कहा कि आगामी दो दिन में वह अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे. वह दो दिनों में जवाब देंगे और अपना रुख स्पष्ट करेंगे. बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के पूर्व राज्य अध्यक्ष अन्नामलाई ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा मौजूदा शैक्षणिक वर्ष से नवीं कक्षा के छात्रों के लिए तीन-भाषा नीति लागू करने की हालिया घोषणा का विरोध किया और अधिसूचना को वापस लेने की मांग की. उनके इस रुख से उन अटकलों ने जोर पकड़ा कि अन्नामलाई केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं क्योंकि वह अपनी खुद की पार्टी जमीन पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं.

अन्नामलाई को बीजेपी में मिलेगी बड़ी भूमिका?

बीजेपी के एक सूत्र ने कहा कि अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि उन्हें पार्टी में और बड़ी भूमिका दी जा सकती है. लेकिन कोयंबटूर में अन्नामलाई के कुछ समर्थकों ने उनके द्वारा नई पार्टी बनाने का समर्थन किया है ताकि वह मौजूदा सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के विकल्प के रूप में स्वयं को पेश कर सकें.

ये भी पढ़ें-तमिलनाडु में नया आंदोलन शुरू करेंगे BJP नेता अन्नामलाई, बनाएंगे मजबूत वालंटियर बेस

इनपुट- IANS के साथ
 

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamilnadu News, Annamalai Annamalai, Annamalai Bjp, Annamalai Nitin Nabin Meeting, Tamilnadu Bjp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com