विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2011

प्रदूषण की वजह से ताजमहल को खतरा

ताज के किनारे बहने वाली यमुना नदी में हो रहा प्रदूषण और जंगलों की कटाई इसके गिरने का मुख्य कारण हो सकता है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि नदी के प्रदूषित पानी से ताज की नींव कमज़ोर हो रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
आगरा: दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल पर खतरा मंडरा रहा है। इस ऐतिहासिक इमारत के लिए अभियान चलाने वालों का कहना है कि अगर जल्द ही कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले पांच सालों में ताजमहल गिर जाएगा। ताज के किनारे बहने वाली यमुना नदी में हो रहा प्रदूषण और जंगलों की कटाई इसके गिरने का मुख्य कारण हो सकता है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि नदी के प्रदूषित पानी से ताज की नींव कमज़ोर हो रही है। पिछले साल इसके गुंबद और चार मीनारों में दरार देखी गई थी। जानकारों का कहना है कि 358 साल पुराने ताजमहल की सड़ती बुनियाद को दुरुस्त नहीं किया गया तो लाखों सैलानियों को अपनी ओर खींचने वाली ये इमारत मटियामेट हो जाएगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ताज महल, खतरा, Taj Mahal, Threat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com