दिल्ली के CM के आवास पर AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी और मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ CM केजरीवाल के घर पहुंची है. जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस 13 मई की घटना को रीक्रिएशन करेगी और यह जानने की कोशिश करेगी कि उस दिन केजरीवाल के आवास पर क्या हुआ था?
CM हाउस पुलिस सिक्योरिटी हेड से 13 मई को CM हाउस मे मौजूद पुलिसकर्मियों की डिटेल्स मांगी गई है. दिल्ली पुलिस और FSL की टीम घर में मौजूद स्टाफ के बयान लिए गए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुलिस स्वाति के साथ ड्राइंग रूम की पूरी मैपिंग की और स्वाति से पूछा जा रहा है कि 13 मई जो जब उनसे बदसलूकी हुई कितने शख्स ड्राइंग रूम में थे और कौन शख्स किस जगह मौजूद था. FSL की टीम ड्राइंग रूम का नक्शा तैयार करेंगी, जो पुलिस की केस डायरी का हिस्सा होगा.
मालीवाल ने कई आरोप लगाने के बाद शुक्रवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया. वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल मामले की हकीकत सामने लाने के लिए आज शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगी.
जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक टीम अरविंद केजरीवाल के सुरक्षा कर्मचारियों के सदस्यों से पूछताछ कर सकती है. साथ ही ड्राइंग रूम से सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर सकती है.
इस मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. जिसके बाद इस मामले में स्वाति मालीवाल का बयान भी दर्ज कर लिया गया है. अब इस मामले में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के ड्राइंग रूम में स्वाति मालीवाल सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान सिक्योरिटी के लोग उनसे बाहर चलने को कह रहे हैं.पुलिस इस वीडियो के आधार पर CCTV की भी जांच कर सकती है.
आप नेता स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार पर सिविल लाइन्स स्थित दिल्ली CM हाउस के घर के अंदर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. शुक्रवार दोपहर को मालीवाल का 52 सेकंड का मोबाइल क्लिप सामने आया. इसमें विभव कुमार को सुरक्षा अधिकारियों के साथ बहस करते और उनपर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है. विभव स्वाती मालीवाल को CM हाउस से जाने के लिए भी कहता है.
ये भी पढे़ं:-
स्वाति मालीवाल ने FIR में बताया CM केजरीवाल के घर उन पर हमले के दौरान क्या-क्या हुआ, जानें पूरा घटनाक्रम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं