आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है, ये महाभारत का एक दृश्य है, जहां द्रौपदी की चीरहरण हो रहा है. दिल्ली चुनाव परिणाम के नतीजों के बीच इस तस्वीर के कई मायने निकाले जा रहे हैं. अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, तब सीएम हाउस में स्वाति मालीवाल के साथ जो हुआ, वो किसी से छिपा नहीं है. इस घटना के बाद ही स्वाति मालीवाल ने खुलकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी थी. दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर प्रचार भी किया.
स्वाति मालीवाल ने जो द्रौपदी के चीरहरण का फोटो शेयर किया है, वो केजरीवाल के घर में हुई घटना की याद को ताजा करता है. स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री आवास में उनके साथ मारपीट हुई थी. कपड़े फाड़ दिये गए थे. हालांकि, आम आदमी पार्टी ने सभी आरोपों से इनकार किया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) February 8, 2025
स्वाति मालीवाल ने महाभारत के दौरान द्रौपदी चीरहरण की तस्वीर शेयर की है, लेकिन इसके कोई कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है. लेकिन उनका इशारा सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ है. बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता हार गए हैं. इनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे बड़े नेता शामिल हैं.
स्वाति मालीवाल ने कहा कि अहंकार और घमंड ज्यादा दिन तक नहीं टिकता है. मालीवाल ने कहा कि जब-जब किसी नारी पर अन्याय हुआ है, तब-तब भगवान ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी है. उन्होंने दिल्ली की स्थिति पर भी सवाल उठाए और कहा कि राजधानी की हालत दयनीय हो चुकी है. लोगों का जीना मुहाल था. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली एक कूड़ेदान में तब्दील हो गई है, सड़कें टूटी पड़ी हैं, नालियां ओवरफ्लो कर रही हैं और लोग बुरी स्थिति में जीवन जीने को मजबूर हैं.
बता दें कि आप के नेता अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से और मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से हार गए हैं. हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट पर विजय प्राप्त की है. सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं. हार के बाद केजरीवाल ने कहा, 'हम हार को स्वीकार करते हैं. भाजपा को जीत की बधाई हो. जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिया है. मुझे उम्मीद है कि वह लोगों की आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे.' इस जीत पर भाजपा के मुख्यालय पर उत्सव का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम सात बजे पार्टी के मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
ये भी पढ़ें :- शीशमहल और शराब...दिल्ली में आप का गेम कैसे हुआ खराब?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं