विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

ताजमहल के पास से ढहाई जाएगी बहुमंजिला पार्किंग, सुप्रीम कोर्ट ने दिया फरमान

ताजमहल के पास बहुमंजिला कार पार्किंग बन रही है. इसे हटाने का सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया है.

Also Read in
ताजमहल के पास से ढहाई जाएगी बहुमंजिला पार्किंग, सुप्रीम कोर्ट ने दिया फरमान
ताजमहल के पास एक बहुमंजिला पार्किंग बन रही थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है
नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायलय ने ताजमहल के आसपास बनी सरंचनाओं को ढहाने का आदेश दिया है. ताजमहल के पास बहुमंजिला कार पार्किंग बन रही है. न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर और दीपक गुप्ता की खंडपीठ ने सरंचना को ढहाने का आदेश दिया है. पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें परियोजना पूरी करने के लिए 11 पेड़ों को गिराने का आग्रह किया गया था. 

बहुमंजिला पार्किंग परियोजना ताज के पूर्वी दरवाजे से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. इस परियोजना का मकसद पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध न होने के कारण सड़कों पर खड़े वाहनों की वजह से लगने वाले जाम को निजात दिलाना था. परियोजना स्थल इस 17वीं सदी के स्मारक के पश्चिमी दरवाजे के समीप है. यहां पर 400 चार पहिया वाहनों को खड़ा करने का प्रस्ताव है. 

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को याचिका दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने सरकार से मंगलवार को हलफनामा दायर करने को कहा था. जब मंगलवार को मामले की सुनवाई हुई तो राज्य सरकार का वकील अदालत में मौजूद नहीं था. अदालत ने राज्य सरकार की याचिका को खारिज करते हुए संरचना जितनी बनी हुई है, उसे ढहाने का आदेश दिया. 

(इनपुट आईएएनएस से)
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taj Mahal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com