दिल्ली में रविवार को मौसम का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि शीत लहर अभी कुछ और दिन सताएगी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान इस मौसम में अबतक का सबसे कम 4.6 डिग्री दर्ज किया गया. भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 39 से 85 के बीच रही. मौसम कार्यालय का पूर्वानुमान है कि सोमवार की सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी, लेकिन आसमान कुल मिलाकर साफ रहेगा और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति रह सकती है.
विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान चार से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को मौसम का पहला ‘‘सर्द दिन'' रहा और पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण शहर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम और इस मौसम का सबसे कम तापमान है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
विभाग ने बताया कि जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम या इसके बराबर और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जाता है, तो उसे ‘‘सर्द दिन'' कहा जाता है. राष्ट्रीय राजधानी में शाम सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 रहा, जो ‘खराब' श्रेणी में आता है। फरीदाबाद में एक्यूआई 228, गाजियाबाद में 244, ग्रेटर नोएडा में 170, गुरुग्राम में 214 और नोएडा में 218 दर्ज किया गया।
एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं