विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2017

रोहतक की सुनारिया जेल के बारे में जानें जहां आजकल कैदी नंबर 1997 रहता है

सुनारिया गांव की खास बात यह है कि यहां जाटों की संख्या अधिक है और डेरा के समर्थक इस गांव में नहीं हैं. गांव की कुल आबादी 5 हजार के करीब है.

रोहतक की सुनारिया जेल के बारे में जानें जहां आजकल कैदी नंबर 1997 रहता है
सुनारिया जेल आजकल है चर्चा में
  • रोहतक से करीब 8 किलोमीटर दूर है सुनारिया गांव
  • सुनारिया गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर है जेल
  • जेल का रास्ता इसी गांव से होकर जाता है
रोहतक: रोहतक की सुनारिया जेल अचानक चर्चा में आ गई है. डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जिस सुनारिया जेल में रखा गया है, वह आधुनिक सुविधाओं से लैस है. जेल में सीसीटीवी कैमरे, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समेत तमाम प्रकार की सुविधाएं हैं. सुनारिया जेल का नाम सुनारिया गांव के नाम पर रखा गया है जो रोहतक से करीब 8 किलोमीटर दूर हैं तो वहीं सुनारिया गांव से जेल ढाई किलोमीटर दूर है. जेल का रास्ता इसी गांव से होकर जाता है. 

पढ़ें: गुरमीत राम रहीम केस : 'गुमनाम चिट्ठी' से लेकर अब तक की पूरी दास्तां, जानिए 10 बिन्दुओं में

सुनारिया गांव की खास बात यह है कि यहां जाटों की संख्या अधिक है और डेरा के समर्थक इस गांव में नहीं हैं. राम रहीम को होने वाली सजा के मद्देनजर इस गांव के लोगों को घरों में रहने का आदेश दिया गया है और जो किसी कारणवश बाहर निकल भी रहे हैं तो उनकी गहन तलाशी की जा रही है. इस गांव की आबादी करीब 5 हजार है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार- सुनारिया जेल का उद्घाटन 15 अप्रैल, 2012 को हुआ था. 105 एकड़ में बनी इस जेल की क्षमता 1300 कैदियों की है.जेल में कैदियों को कंप्यूटर, ब्यूटीशियन, प्लंबिंग, कारपेंटर आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाता है. इसके अलावा भी कैदियों के पुनर्वास के कई कार्यक्रम यहां चलाए जा रहे हैं.

VIDEO: सुनारिया गांव से ग्राउंड रिपोर्ट
रेप केस में दोषी करार डेरा चीफ गुरमीत राम रहीम की रोहतक की सुनारिया जेल में पहली रात बेचैनी में बीती थी. 25 अगस्त की आधी रात तक राम रहीम यानी कैदी नंबर 1997 चहलकदमी करता दिखाई दिया. बेचैनी बढ़ने पर चाय मांगी, लेकिन मेडिकल नहीं होने के कारण चाय नहीं दी गई. हालांकि कमर दर्द की दवाई दी गई. राम रहीम को सुबह के नाश्ते में एक गिलास दूध के साथ ब्रेड दिया गया. राम रहीम ने दाल के साथ 4 रोटियां खाईं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunaria Jail, Gurmeet Ram Rahim Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com