विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2020

सुदीक्षा भाटी केस: हादसे में शामिल बाइक और सवारों की जानकारी देने पर 20 हजार का इनाम

बुलंदशहर में हुए रोड हादसे में सुदीक्षा भाटी की मौत के मामले में पुलिस ने हादसे में शामिल आरोपी बाइकसवारों के बारे में जानकारी देने वाले को 20,000 के इनाम की घोषणा की है. जिला पुलिस के प्रमुख ने कहा है कि जो भी बाइक और उसपर बैठे सवारों की जानकारी देगा, अगर वो चाहे तो उसकी पहचान गुप्त रखी जा सकती है.

सुदीक्षा भाटी केस: हादसे में शामिल बाइक और सवारों की जानकारी देने पर 20 हजार का इनाम
सुदीक्षा भाटी मामले में बाइकसवारों की पहचान के लिए रखा गया इनाम.
लखनऊ:

बुलंदशहर में हुए रोड हादसे में सुदीक्षा भाटी की मौत के मामले में पुलिस ने हादसे में शामिल आरोपी बाइकसवारों के बारे में जानकारी देने वाले को 20,000 के इनाम की घोषणा की है. बुलंदशहर में 10 अगस्त को हुए इस हादसे में 20 साल की सुदीक्षा भाटी की मौत हो गई थी. जिला पुलिस के प्रमुख ने कहा है कि जो भी बाइक और उसपर बैठे सवारों की जानकारी देगा, अगर वो चाहे तो उसकी पहचान गुप्त रखी जा सकती है. सुदीक्षा के परिवार ने आरोप लगाया था कि दो लोगों ने बाइक से उसकी चाचा की बाइक का पीछा किया था, जिसपर वो पीछे बैठी हुई थी और उसके साथ छेड़खानी की थी, जिसके बाद रोड हादसा हो गया था. जिला प्रशासन ने कहा है कि जो अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं उन्होंने बताया है कि उन्हें छेड़छाड़ का कोई सबूत नहीं मिला है. पुलिस को एक बाइक पर दो सवारों की सीसीटीव फुटेज मिली है, जिसकी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि चश्मदीद गवाहों ने बाइक की पहचान बुलेट मोटरसाइकिल के तौर पर की है. 

वरिष्ठ एसपी ने बताया, 'जानकारी है कि सुदीक्षा भाटी जिस बाइक पर बैठी थी वो इमरजेंसी ब्रेक लगाने के चलते एक बुलेट मोटरसाइकिल में टकरा गई थी, जिसपर दो लोग सवार थे.' उन्होंने कहा, 'हम जिले में रजिस्टर्ड हर बुलेट मोटरसाइकिल की जांच कर रहे हैं. जो भी बाइक की या फिर बाइक सवारों की जानकारी देगा, हम उसे 20,000 का इनाम देगा.'

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस 'मामले में हर तथ्य और सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रही है' और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को जेल में नहीं बंद करेगी.

बता दें कि इस मामले में यूपी पुलिस और सरकार दोनों ही महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर कड़ी आलोचना का सामना कर रहे हैं. खासकर इस वजह से भी कि इस मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के 36 घंटों बाद एफआईआर दर्ज किया था. बता दें कि सुदीक्षा ने 12वीं में टॉप किया था और 3.80 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति पर अमेरिका के मैसाच्युसेट्स के बॉब्सन कॉलेज से उद्यमिता में स्नातक का कोर्स कर रही थीं और 20 अगस्त को वापस अमेरिका जाने वाली थी.

Video: गांव की लड़कियों की आदर्श थीं सुदीक्षा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sudeeksha Bhati Case Updates, Sudeeksha Bhati Death, Bulandshahar Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com