विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2020

सुदीक्षा भाटी हत्याकांड पर पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- नहीं हुई छेड़छाड़, एक्सीडेंट की वजह से मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुए सुदीक्षा भाटी हत्याकांड मामले में स्थानीय पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. ये वही दो लोग हैं जो CCTV फुटेज में नजर आए थे.

सुदीक्षा भाटी हत्याकांड पर पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- नहीं हुई छेड़छाड़, एक्सीडेंट की वजह से मौत
मीडिया में खबर आने के बाद बाइक मॉडिफिकेशन करवा ली गई, पहले कुछ ऐसी थी बाइक
बुलंदशहर:

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुए सुदीक्षा भाटी मौत मामले (Sudeeksha Bhati Death Case) में स्थानीय पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. ये वही दो लोग हैं जो CCTV फुटेज में नजर आए थे, कथित छेड़खानी के दौरान हुए हादसे में टॉपर सुदीक्षा की मौत हो गई थी. पुलिस इस मामले पर एक प्रेस कांफ्रेंस करके स्थिति को साफ कर दिया है. पुलिस के अनुसार सुदीक्षा की मौत एक्सीडेंट है. पुलिस ने कहा कि छेड़खानी के कोई सुबूत नहीं मिले हैं. उन्होंने बताया कि बाइक सुदीक्षा का भाई चला रहा था, जिस बुलेट से सुदीक्षा की बाइक पीछे से टकराई थी. उस बाइक को चलाने वाले लोगों ने मीडिया हाइप की वजह से डर गए थे. उन्होंने अपनी बाइक में मॉडिफिकेश करवा लिया था. 

सुदीक्षा भाटी केस: हादसे में शामिल बाइक और सवारों की जानकारी देने पर 20 हजार का इनाम

p4i10fk

 CCTV में नजर आई बुलेट (मॉडिफिकेशन के बाद)

इंश्योरेंस की रकम के लिए दिया जा रहा है एक्सीडेंट को ट्विस्ट - UP पुलिस ने सुदीक्षा के परिजनों पर उठाए सवाल

पुलिस ने बताया कि सुदीक्षा के चाचा के मोबाइल की लोकेशन मौके पर नहीं मिली है. बल्कि उसके नाबालिग भाई के मोबाइल की लोकेशन मिलती है. सारी CCTV फुटेज में उसका भाई ही बाइक चलता नज़र आ रहा है,चाचा नही है. पुलिस ने जिस बाइक से सुदीक्षा की बाइक का एक्सीडेंट हुआ उसे चलाने वाले राजू और दीपक को कल रात 12 बजे गिरफ्तार किया गया है. 

बता दें कि पुलिस पहले भी सुदीक्षा की मौत के पीछे छेड़थछाड़ के एंगल को खारिज करती रही है. पिछले दिनों पुलिस ने परिजनों के बयानों पर भी संदेह जताते हुए इसे खारिज किया था. बता दें कि बुलंदशहर निवासी सुदीक्षा भाटी टॉपर थीं और पौने चार करोड़ की छात्रवृत्ति पर अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहीं थी. कोरोना संकट के बीच वह अपने घर वापस लौटी थीं और किसी काम से अपने मामा के घर जा रही थीं. इसी दौरान हादसे में सुदीक्षा की मौत हो गई थी. परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि बुलेट सवार द्वारा छेड़खानी की वजह से यह हादसा हुआ. इसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की.

Video: सुदीक्षा भाटी मौत: पुलिस ने बुलेट सवार दो लोगों को हिरासत में लिया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sudeeksha Bhati Death, UP Police, Bulandshahar Police, Topper Death Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com