राष्ट्रीय राजधानी (दिल्ली) का मौसम (Delhi Rain) सोमवार सुबह को सुहाना हो गया. दिल्ली के कई हिस्सों में अहले सुबह बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. पिछले दो तीन दिनों से शाम को आंधी और बूंदाबांदी तो हो रही थी. लेकिन सोमवार अहले सुबह अचानक आसमान में काले बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की थी.
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया. यह पिछले कई दशकों में मई महीने में सबसे कम तापमान है. 1982 में 2 मई को 15.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
#WATCH | Strong winds and rain lash parts of National Capital. Early morning visuals from Janpath. pic.twitter.com/8shwyQVGBq
— ANI (@ANI) May 23, 2022
आईएमडी ने ट्वीट किया, "अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में 50-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
#WATCH | Early morning breezy showers in the National Capital as it gets a breather from the intense heat.
— ANI (@ANI) May 23, 2022
Visuals from Vijay Chowk. pic.twitter.com/zj6nS8TZB5
राजधानी दिल्ली और नोएडा समेत पूरे एनसीआर में बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली है. सोमवार तड़के से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में बारिश हुई. इससे पहले शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी. साथ ही धूल भरी आंधी चली थी.
तेज आंधी की वजह से धौलाकुँआ इलाके में पेड़ भी सड़क पर गिर गए. वहीं दिल्ली छावनी क्षेत्र में भी तेज हवा और बारिश के बाद एक बड़ा पेड़ उखड़ गया, जिसकी वजह से यातायात बाधित हो गया.
#WATCH | An uprooted tree blocks road near Delhi Cantonment area following strong winds and rain, as parts of National Capital receive rainfall. pic.twitter.com/xLtnV8r3I8
— ANI (@ANI) May 23, 2022
मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. जिसमें पश्चिमी विक्षोभ के कारण 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई थी. बारिश का असर विमान परिचालन पर भी पड़ा. खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का परिचालन भी प्रभावित हुआ.
मौसम विभाग ने पहले ही सोमवार को तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई थी. वहीं 24 मई को भी बारिश और आंधी की संभावना है. वहीं 25 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है. 26 मई से तापमान एक बार फिर 40 डिग्री पर पहुंच सकता है, जो 28 मई तक और ऊपर चढ़ेगा.
हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते गर्मी के और बढ़ने की संभावना है. मई में दिल्ली में अभी तक 2.2 एमएम ही बारिश हुई है. यह पिछले कई सालों में मई में हुई सबसे कम बारिश है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं