मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और लू से झुलस रहे देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के लोगों को जल्द ही कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई है. अगले तीन दिनों में मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है. एक अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय मौसम प्रणाली (Tropical Weather System) से देश के उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है. सोमवार को तेज बारिश होने का अनुमान है. मौसम कार्यालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन में छिटपुट बारिश हो सकती है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान जताया है. हालांकि उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उत्तर भारत में भारी गर्मी पड़ रही है और दूसरी तरफ केरल व तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हुई. इडुक्की में, तोडुपुझा में 13 सेंटीमीटर, कोझीकोड में 9 सेमी, एर्णाकुलम में 8 सेमी, कोयंबटूर के वालपराई में 8 सेमी वर्षा हुई.
असम में बारिश के कारण बाढ़ आई है. भारतीय वायुसेना ने असम में राहत और बचाव कार्यों में सहायता के लिए हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान तैनात किए हैं. असम में भारी बारिश के कारण 35 में से 29 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. असम के धुबरी में शनिवार को 10 सेंटीमीटर बारिश हुई. मौसम कार्यालय ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पूर्व के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक रूप से हल्की या मध्यम वर्षा की भविष्यवाणी की है.
मौसम कार्यालय ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले सप्ताह की शुरुआत में केरल पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विज्ञानियों ने कहा कि निचले क्षोभमंडल स्तरों में बंगाल की खाड़ी से अंडमान सागर तक एक मजबूत क्रॉस-इक्वेटोरियल प्रवाह के प्रभाव के तहत, अगले पांच दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक गरज चमक के साथ वर्षा होने और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें -
छह वर्षों के सबसे भीषण बिजली संकट का सामना कर रहा भारत, 10 खास बातें..
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं