कांग्रेस (Congress) ने महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में 24 घंटे के भीतर 12 शिशुओं समेत 24 मरीजों की मौत के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सोमवार को मांग की. अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में बीते 24 घंटे में 12 शिशुओं समेत 24 मरीजों की मौत हुई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की नजर में गरीबों के जीवन की कोई कीमत नहीं है.
उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कमी से 12 नवजात शिशुओं समेत 24 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राहुल गांधी ने आरोप लगाया, 'भाजपा सरकार हज़ारों करोड़ रुपए अपने प्रचार पर खर्च कर देती है, मगर बच्चों की दवाइयों के लिए पैसे नहीं हैं? भाजपा की नज़र में ग़रीबों की ज़िंदगी की कोई कीमत नहीं है.'
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस विषय पर बोलना चाहिए.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'दवाओं की कमी के चलते महाराष्ट्र में 12 शिशुओं समेत 24 मरीजों की मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.'
उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाये.
कांग्रेस ने 'एक्स' के अपने आधिकारिक हैंडल के माध्यम से कहा, 'महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत की दुखद खबर सामने आई है. इनमें 12 बच्चे भी शामिल हैं. हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.'
उसने यह भी कहा, 'खबरों के मुताबिक, मरीजों की मौत की एक वजह जरूरी दवाइयों की कमी है. यह बेहद गंभीर विषय है. इस मामले में लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. सरकार को प्रचार से ज्यादा जमीन पर काम करने की जरूरत है.'
ये भी पढ़ें :
* "दुष्यंत चौटाला की JJP के साथ गठबंधन जारी रहा तो छोड़ दूंगा पार्टी: BJP नेता बीरेंद्र सिंह
* "हम किसी के खिलाफ नहीं, हमारी लड़ाई तो...": पंजाब CM भगवंत मान के बचाव में उतरे अरविंद केजरीवाल
* VIDEO: राहुल गांधी अमृतसर में स्वर्ण मंदिर पहुंचे, बर्तन धोकर की 'कार सेवा'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं