विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2012

श्रीलंकाई नौसैनिकों ने तमिलनाडु के नौ मछुआरों को अगवा किया

तमिलनाडु के नागपट्टनम जिला निवासी नौ मछुआरों को श्रीलंकाई नौसैनिकों ने भारतीय जल क्षेत्र में कोदीयाकराई तट के पास कथित तौर पर अगवा कर लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नागपट्टनम (तमिलनाडु): तमिलनाडु के नागपट्टनम जिला निवासी नौ मछुआरों को श्रीलंकाई नौसैनिकों ने भारतीय जल क्षेत्र में कोदीयाकराई तट के पास कथित तौर पर अगवा कर लिया है।

मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने अक्कारईपेट्टई गांव के पंचायत प्रतिनिधियों के हवाले से बताया कि 19 जून को भारतीय जल क्षेत्र में कोदीयाकराई तट के पास जब ये मछुआरे मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया और उन्हें श्रीलंका स्थित कंगेसानथुरई बंदरगाह ले गए।

हालांकि, अन्य मछुआरे तट पर लौट आए और उन्होंने इस घटना के बारे में ग्रामीणों को बताया। इसके बाद, ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन अनशन कर राज्य सरकार और केंद्र सरकार से इन मछुआरों की रिहाई के लिए कदम उठाने की मांग की।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Srilanka, Indian Fisherman, श्रीलंका, भारतीय मछुआरे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com