विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2018

अंतरिक्ष केंद्र के लिए 21 मार्च को उड़ान भरेंगे 3 अंतरिक्ष यात्री

तीनों सदस्यों के साथ सोयुज अंतरिक्षयान 23 मार्च को अंतरिक्ष केंद्र पहुंच सकता है.

Also Read in
अंतरिक्ष केंद्र के लिए 21 मार्च को उड़ान भरेंगे 3 अंतरिक्ष यात्री
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के दो और रूस का एक अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र की दो दिवसीय यात्रा के लिए कजाकिस्तान स्थित प्रक्षेपण केंद्र से 21 मार्च को उड़ान भरेंगे. नासा ने इस सप्ताह अपने ब्लॉग में कहा कि भविष्य के मिशन एक्सपेडिशन 55-56 नासा के फ्लाइट इंजीनियर रिकी अर्नोल्ड, ड्रयू फ्यूस्टल के साथ रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉस्कोमॉस के ओलेग आर्तेमेयेव एक्सपेडिशन 55 के क्रू सदस्यों के साथ जुड़ेंगे. तीनों सदस्यों के साथ सोयुज अंतरिक्षयान 23 मार्च को अंतरिक्ष केंद्र पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें: तैयार हो रहा है ऐसा स्पेस सूट जो अंतरिक्ष यात्रियों में रोकेगा डिप्रेशन...

एक्सपेडिशन 55 के कमांडर एंटन शकाप्लेरोव और फ्लाइट इंजीनियर स्कॉट टिंगल और नोरशिंगे कनाई मटेरियल्स ऑन आईएसएस एक्सपेरिमेंट-फ्लाइट फैसिलिटी (एमआईएसएसई-एफएफ) प्रयोग में मदद के लिए इन तीनों का इंतजार कर रहे हैं. इस प्रयोग में विभिन्न प्रकार की सतह सामग्री वाली सैंपल प्लेटों के उजागर होने की उम्मीद है, जो अलग-अलग समय में केंद्र के बाहर के अंतरिक्ष में मौजूद होते हैं. ( इनपुट आईएएनएस से )
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Space Center
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com