विज्ञापन

पत्नी के साथ ब्रिज पर खिंचवा रहा था फोटो, तेज रफ्तार मर्सिडीज ने मारी टक्‍कर, हो गई मौत

हिट एंड रन केस में जान गंवाने वाले शख्‍स की पहचान श्याम राज के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, श्याम राज अपनी पत्नी के साथ केबल ब्रिज पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए रुके थे. इसी दौरान तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

पत्नी के साथ ब्रिज पर खिंचवा रहा था फोटो, तेज रफ्तार मर्सिडीज ने मारी टक्‍कर, हो गई मौत
  • हैदराबाद के साइबराबाद इलाके में स्थित दुर्गम चेरुवु केबल ब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार दी.
  • हादसे में घायल युवक श्याम राज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई और कार चालक मौके से फरार हो गया.
  • मर्सिडीज कार बेंगलुरु की क्वांटम मिनरल्स एंड मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद:

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बेहद दर्दनाक हिट‑एंड‑रन का मामला सामने आया है. साइबराबाद इलाके के प्रतिष्ठित दुर्गम चेरुवु केबल ब्रिज पर रविवार तड़के हुई इस सड़क दुर्घटना में 32 साल के एक युवक की जान चली गई. हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है. 

हिट एंड रन केस में जान गंवाने वाले शख्‍स की पहचान श्याम राज के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, श्याम राज अपनी पत्नी के साथ केबल ब्रिज पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए रुके थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार लग्जरी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे फुटपाथ पर चढ़ गई. कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे श्याम राज गंभीर रूप से घायल हो गए. 

ये भी पढ़ें: 26 मोबाइल फोन, 14 चेक बुक; 9 राज्यों में फैला था साइबर जाल, 52 में 32 बैंक कर्मचारी ही निकले असली ठग

Latest and Breaking News on NDTV

मर्सिडीज छोड़कर मौके से फरार हुआ चालक

घटना के तुरंत बाद घायल युवक को पास के अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद शाम को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.  पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे के बाद आरोपी अपनी मर्सिडीज कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया. 

पुलिस ने बताया कि कार बेंगलुरु स्थित क्वांटम मिनरल्स एंड मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्‍टर है. फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि दुर्घटना के समय वाहन कौन चला रहा था. 

ये भी पढ़ें: BMW पर पलटा कंक्रीट से भरा टैंकर, बुरी तरह पिचक गई लग्जरी कार, आंध्र प्रदेश में रूह कंपा देने वाला हादसा
 

Latest and Breaking News on NDTV

आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई

माधापुर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था, जिसके कारण कार ने संतुलन खो दिया और फुटपाथ पर चढ़ गई. आरोपी चालक की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं. 

घटनास्‍थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मिली फुटेज में दुर्घटना कैद हुई है. पुलिस इसी फुटेज और वाहन के नंबरों के आधार पर फरार चालक को पकड़ने की कोशिश में जुटी है. इस मामले में पुलिस ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के कारण मौत से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com