तमिलनाडु में कांग्रेस के मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह की तस्वीरों के वाले बैनर में कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                        
                                                                                चेन्नई: 
                                        तमिलनाडु में कांग्रेस के मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीरों के वाले बैनर में कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।  इन लोगों ने सत्यमूर्ति भवन में लगे बैनर को आग लगाई। यहां कांग्रेस का मुख्यालय है। इस घटना की निंदा करते हुए पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के वी थंकगाबालू ने आरोप लगाया कि मुख्यालय से पुलिस की सुरक्षा हटाए जाने की वजह से इस तरह की घटना हुई।  उन्होंने कहा, दोषियों को पकड़ा जाना चाहिए। पुलिस को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह की घटना दोबारा न हो।                                                                                
                                                                                
                                                                                                                        
                                                                                                                    
                                                                        
                                    
                                