कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले एक अजीब स्थिति तब पैदा हो गई जब एकाएक सोनिया गांधी की आवाज सुनाई देने लगी. कांग्रेस अध्यक्ष की आवाज सुनते ही सब हंस पड़े. दरअसल सुप्रीम कोर्ट में वैक्सीन आदि को लेकर सुनवाई शुरू होनी थी, तभी कपिल सिब्बल ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को फोन कर कंट्रोल रूम को उन्हें अनम्यूट करने को कहा. इसके बाद पी चिदंबरम ने भी आग्रह किया तो तुषार मेहता ने उनको भी अनम्यूट करने के लिए कहा. तभी सोनिया गांधी की आवाज सुनाई देने लगी जो कि कोविड पर ही बोल रही थीं. तब सब हंसने लगे और कपिल सिब्बल ने कहा कि इसे बंद कीजिए.
सोनिया गांधी के CWC में चल रहे भाषण की ये आवाज सुनाई दे रही थी. जो कि चिदंबरम की ओर से सुनवाई दे रही थी फिर उन्होंने उसे बंद कर दिया. बताते चलें कि आज वैक्सीनेशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. इस सुनवाई से पहले रविवार शाम 218 पेज के हलफनामे में केंद्र सरकार ने कोर्ट के सभी सवालों के विन्दुवार जवाब दिए हैं. यहां उन्होंने केंद्र सरकार ने अपनी वैक्सीनेशन पॉलिसी का बचाव भी किया. केंद्र ने कहा बड़े जनहित में ये फैसला कार्यपालिका पर छोड़ दें, किसी भी न्यायिक हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था, उन्होंने 27 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने चार मुद्दों पर केंद्र से जवाब मांगा था. पहला मुद्दा ऑक्सीजन की आपूर्ति, राज्यों की अनुमानित आवश्यकता, केंद्रीय पूल से ऑक्सीजन के आवंटन का आधार, एक गतिशील आधार पर राज्यों की आवश्यकता के लिए संचार कीअपनाई गई कार्यप्रणाली को लेकर था. दूसरे मुद्दे में कोविड बेड समेत महत्वपूर्ण चिकित्सा आवश्यकताओं में वृद्धि शामिल है. तीसरे मुद्दे के तहत रेमेडेसिविर, फेविपिविर सहित आवश्यक दवाओं की उचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदम आता है. और चौथे मुद्दे में टीकाकरण को लेकर सवाल किए गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं