केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया.
प्रल्हाद जोशी ने आईएएनएस से कहा, "कांग्रेस पार्टी हर मर्यादा को तोड़ रही है और अब यह सवाल उठने लगा है कि यह सब किसके इशारे पर हो रहा है. क्या यह जॉर्ज सोरोस के इशारे पर हो रहा है? यह लिंक अब पूरी तरह से सामने आ गया है और खुलासा हो चुका है. इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी को पूरे देश ने खारिज कर दिया है. जब उन्हें 99 सीटें मिली थीं, तब वे लोग काफी उत्साही लग रहे थे, लेकिन उनके व्यवहार के कारण अब जनता ने उन्हें हर जगह नकार दिया है."
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने कहा, "जो पार्टियां उनके साथ जा रही हैं, वे भी डूब रही हैं. जब वे सपा के साथ जाते हैं, तो वह डूब जाती है, जब शिवसेना और एनसीपी के साथ गए तो वे भी डूब गए. अगर वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ चले तो वह भी डूब जाएगी. अब लोगों को यह समझ में आ गया है. मैं उनसे यह सवाल करना चाहता हूं कि जब मैं संसदीय मामलों का मंत्री था, तो हमने कई बार चर्चा की थी. उन्होंने भारतीय संस्थाओं और देश के सिस्टम का अपमान किया. कांग्रेस पार्टी अब सत्ता की लालच में इस हद तक गिर चुकी है कि इनका विरोध करना जरूरी हो गया है. अब यह पूरी तरह से सामने आ चुका है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी का गठबंधन जॉर्ज सोरोस के साथ था."
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भविष्य में जो कुछ भी करना है, वह संबंधित मंत्री और अधिकारी देखेंगे. लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर उन्हें शर्म है, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए और संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलानी चाहिए. लोकसभा स्पीकर ने भी कहा है कि नियम और प्रक्रिया के अनुसार जो निर्णय होंगे, वही चर्चा के लिए स्वीकार्य होंगे. इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी के लोग आज प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन वे समझते नहीं हैं कि कांग्रेस पार्टी को केवल अपने 'नकली गांधी परिवार' से बाहर किसी भी संवैधानिक पद की कोई अहमियत नहीं है. स्पीकर ने एक गाइडलाइन जारी की थी कि कोई भी प्रदर्शन संसद के द्वार पर नहीं होना चाहिए. यदि प्रदर्शन करना है, तो महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास किया जाए. उन्होंने अनुरोध किया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने संसद के द्वार को बंद कर दिया और लोगों के अधिकारों का उल्लंघन किया."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं