विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2019

CWC की बैठक से सोनिया गांधी और राहुल बाहर निकले, कहा- वे नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में शामिल नहीं

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से सोनिया गांधी और राहुल गांधी बाहर आ गए हैं. उनका कहना है कि वह नया अध्यक्ष चुनने को लेकर जारी प्रक्रिया में शामिल नही हैं.

CWC की बैठक से सोनिया गांधी और राहुल बाहर निकले, कहा- वे नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में शामिल नहीं
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से बाहर निकल गए सोनिया और राहुल गांधी
  • कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी
  • सोनिय गांधी बैठक से बाहर आईं
  • राहुल गांधी भी बाहर आए
नई दिल्ली:

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से सोनिया गांधी और राहुल गांधी बाहर आ गए हैं. उनका कहना है कि वह नया अध्यक्ष चुनने को लेकर जारी प्रक्रिया में शामिल नही हैं. वह इस विचार विमर्श का हिस्सा नहीं है उनका नाम गलती से इस लिस्ट में डाल दिया गया. वहीं राहुल गांधी भी केरल जाने की बात कहकर बैठक से निकल गए. आपको बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज हो रही है. इस बैठक में नए कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का फ़ैसला हो सकता है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि राहुल गांधी के इस्तीफे का प्रस्ताव पास हो गया. इसके बाद बैठक से बाहर आकर सोनिया गांधी ने कहा कि वे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की कंसल्टेशन का हिस्सा नहीं हैं. कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर मुकुल वासनिक, सुशील कुमार शिंदे, मल्लिकार्जुन खड़गे, मीरा कुमार के नाम पर अटकलों का दौर तेज़ हो गया है. 

CWC की बैठक के बीच कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने की प्रियंका को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग की

CWC की इस बैठक को 7-8 ग्रुप में बांटकर किया जा रहा है. इन समूहों को क्षेत्रवार बांटा गया है.  इससे पहले कल सोनिया गांधी के घर पर एक बैठक हुई जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता भी मौजूद थे. बैठक में कल ये फ़ैसला लिया गया कि आज की कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं को भी बुलाया जाएगा और उनकी राय ली जाएगी लेकिन अंतिम फ़ैसला कांग्रेस कार्यसमिति ही करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CWC Meet, Rahul Gandhi, Sonai Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com