विज्ञापन

सोनम वांगचुक का अस्पताल से ही ऐलान- मेरा अनशन जारी रहेगा; अभिजीत दीपके फिर टीम समेत जंतर-मंतर पर डटे

कॉकरोच पार्टी के नेता ने कहा कि वह अपना अनशन खत्म नहीं कर रहे हैं. उनकी जिंदगी खतरे में है. ऐसा क्यों हो रहा है? इसलिए क्योंकि पुलिस ने क्रूरता की. यदि कल सोनम वांगचुक को कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

सोनम वांगचुक का अस्पताल से ही ऐलान- मेरा अनशन जारी रहेगा; अभिजीत दीपके फिर टीम समेत जंतर-मंतर पर डटे
नई दिल्ली:

कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में सोमवार को मॉनसून सेशन के पहले दिन जंतर-मंतर से संसद भवन के लिए मार्च हुआ. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई स्थानों पर झड़प हुई. यही नहीं दिन बीतते-बीतते खबर आई कि स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से कॉकरोच पार्टी के दो प्रतिनिधियों की मुलाकात हुई है. दोनों ने इस बात को माना और जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट करके अपील की कि अब आप लोग धरना समाप्त कर दें. हालांकि अब भी यह मामला थमता नहीं दिख रहा है. एक तरफ सफदरजंग अस्पताल में एडमिट कराए गए सोनम वांगचुक ने अपना अनशन जारी रखने वाली बात कह दी है तो वहीं अभिजीत दीपके ने कहा कि हमारा आंदोलन जारी रहेगा. 

दीपके ने कहा कि हम लोग आंदोलन खत्म नहीं कर रहे हैं और जंतर-मंतर पर डटे रहेंगे. यह स्थिति भी तब है, जबकि पुलिस ने जंतर-मंतर से उनका मंच उखाड़ दिया था. फिर भी मार्च के बाद प्रदर्शनकारी उसी स्थान पर लौट आए और कहा कि हम यहीं डटे रहेंगे. अभिजीत दीपके ने कहा, 'पुलिस ने आज जिस तरह से ऐक्शन लिया है और जो क्रूरता शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर दिखाई है. उसे देखने के बाद सोनम वांगचुक ने अपने अनशन को जारी रखने की बात कही है, जिसे आज वह समाप्त करने वाले थे. यह अच्छी बात नहीं है. वह बीते 23 दिनों से अनशन पर थे. आज वह अपना अनशन खत्म करने वाले थे. मुझे इससे बहुत राहत मिली थी.'

Latest and Breaking News on NDTV

इसके आगे कॉकरोच पार्टी के नेता ने कहा कि वह अपना अनशन खत्म नहीं कर रहे हैं. उनकी जिंदगी खतरे में है. ऐसा क्यों हो रहा है? इसलिए क्योंकि पुलिस ने क्रूरता की. यदि कल सोनम वांगचुक को कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? यहां कुछ भी खुशी मनाने लायक बात नहीं है. इस तरह कॉकरोच जनता पार्टी के नेता ने साफ कर दिया है कि आंदोलन जारी रहेगा. अब मंगलवार को संसद फिर से चलेगी और देखना होगा कि क्या प्रदर्शनकारी फिर से संसद का रुख करते हैं या नहीं. हालांकि अब तक किसी ने भी मार्च की परमिशन नहीं ली है. वहीं पुलिस ने मंच से टेंट, कारपेट और गद्दे आदि हटा दिए थे. 

दिल्ली पुलिस बोली- पाकिस्तानी ऐंगल से भी हम कर रहे हैं जांच

इसके बाद भी ये लोग वापस आकर डट गए. बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच भी तेज कर दी है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि आज के प्रदर्शन में पाकिस्तानी ऐंगल भी हो सकता है, जिसकी हम जांच कर रहे हैं. पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक 70 लोगों को हिरासत में लिया गया. इनमें से कई लोग छात्र नहीं हैं. हिंसा के पीछे साजिश की भी जांच होगी. पुलिस इस मामले में पाकिस्तान एंगल की भी जांच कर रही है. दरअसल पाकिस्तान के अलग-अलग हैंडल से हिंसा को लेकर कई ट्वीट आ रहे हैं. इसके अलावा प्रदर्शन को लेकर लगातार अफवाहे फैलाई जा रही हैं.

(PTI का इनपुट भी शामिल)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Wangchuck, Sonam Wangchuck News, Abhijit Dipke, Abhijit Dipke News, India News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com