विज्ञापन

अभी भी जिंदा हूं... सोनम वांगचुक का वीडियो संदेश, बोले- छात्रों पर कानूनी कार्रवाई रुकी तो आज ही तोड़ दूंगा अनशन

NEET पेपर लीक के विरोध में 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक ने कहा कि उनका 11 किलो वजन कम हो चुका है. उन्होंने सरकार से छात्रों पर कार्रवाई रोकने और उन्हें परेशान न किए जाने का आश्वासन मांगा है, जिसके बाद वे अनशन खत्म करने को तैयार हैं.

अभी भी जिंदा हूं... सोनम वांगचुक का वीडियो संदेश, बोले- छात्रों पर कानूनी कार्रवाई रुकी तो आज ही तोड़ दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक का बड़ा बयान
Social Media

NEET पेपर लीक के खिलाफ 25 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का वीडियो संदेश सामने आया है. उन्होंने कहा है कि मैं अभी जिंदा हूं यह मेरे अनशन का 25 वां दिन है. 25वें दिन तक मेरा लगभग 11 किलो वजन कम हो चुका है और काफी मांसपेशियां भी कम होने लगी हैं, मगर मैं ठीक हूं. कल रात मुझे सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में लाया गया है. सोनम वांगचुक ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की भी तारीफ की.

'छात्रों ने खाईं लाठियां'

वांगचुक ने कहा कि मैं उन सभी छात्रों की सराहना करना चाहता हूं, जिन्होंने बेहद शांतिपूर्ण तरीके से व्यवहार किया. उन्होंने खुद पर लाठियां खाईं, लेकिन वापस कोई हमला नहीं किया. काफी उकसावे और कुछ तत्वों द्वारा पत्थर फेंकने की कोशिशों के बावजूद उन्होंने धैर्य बनाए रखा. यह देखकर मेरा दिल पिघल गया.

'मंत्री-सांसदों ने अनशन खत्म करने की अपील की'

उन्होंने आगे कहा, 'छात्रों पर बहुत बर्बरता से हमले हो रहे थे, इसलिए मैंने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया था. अब भी मेरे पास कई नेता अनशन तुड़वाने की अपील लेकर आए हैं. इनमें मंत्री और सांसद भी शामिल हैं. लगभग 65 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ मुझसे आग्रह किया जा रहा है कि मैं अनशन खत्म कर दूं और वापस देश सेवा में लग जाऊं. मैं खुद भी ऐसा ही करना चाहता हूं, क्योंकि मेरे लिए मेरा काम बहुत जरूरी है. 

उन्होंने आगे कहा कि मैं सरकार से विनती करता हूं कि बच्चों पर इस तरह बल प्रयोग न किया जाए. दूसरी बात, छात्रों पर ऐसे आरोप और एफआईआर दर्ज न की जाएं जिनके जरिए उन्हें जेल, पुलिस या अन्य माध्यमों से परेशान किया जा सके. मुझे इस संबंध में आश्वासन चाहिए. यदि यह आश्वासन जल्द मिल जाता है, तो मैं आप सभी और यहां आए नेताओं की बातों का सम्मान करते हुए आज ही अपना अनशन तोड़ दूंगा. लेकिन यदि ऐसा कोई आश्वासन नहीं मिलता है, तो बदकिस्मती से मुझे अपना अनशन जारी रखना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: 'अगर सरकार भरोसा दे तो तोड़ दूंगा अनशन', सोनम वांगचुक ने केंद्र को लिखी चिट्ठी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Wangchuck Health, Sonam Wangchuck News, Sonam Wangchuck, Sonam Wangchuk Anshan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com