विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2020

3,330 अमेरिकी डॉलर लूटने के मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और उसका दोस्त गोवा से गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली में एक व्यक्ति से कथित रूप से 3,300 अमेरिकी डॉलर छीनने के मामले में 26 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और उसके दो दोस्तों को गोवा से गिरफ्तार किया गया है.

3,330 अमेरिकी डॉलर लूटने के मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और उसका दोस्त गोवा से गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

दक्षिण दिल्ली में एक व्यक्ति से कथित रूप से 3,300 अमेरिकी डॉलर छीनने के मामले में 26 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और उसके दो दोस्तों को गोवा से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने गोवा में पांच-सितारा होटलों और जुआघरों में ताश खेलने में उन पैसों को खर्च कर दिया. पुलिस ने कहा कि मीडिया इंफ्लुएंसर की पहचान राजौरी गार्डन की निवासी अमृता सेठी और उसके दो साथी तिलक नगर निवासी अक्षित झांब (25) और कुशाल के रूप में हुई है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा पांच नवंबर को हौजखास थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें मनोज सूद नामक व्यक्ति ने कहा था कि उसके बॉस ने उसे एक क्लाइंट को 3,300 अमेरिकी डॉलर देकर आने और उसके बदले 2,45,340 रुपये लाने को कहा था. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने क्लाइंट (सेठी) को फोन किया, जिसने उसे पंचशील पार्क आने को कहा. सूद वहां पहुंचा और सेठी तथा झांब से मिला, जिन्होंने उसे कार में बैठने के लिये कहा. अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने उसे अमेरिकी डॉलर दिखाने को कहा. जब उसने उन्हें विदेशी मुद्रा दिखाई तो आरोपी बैग छीनकर अपनी कार में वहां से फरार हो गए. उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि वे गोवा में हैं.

दिल्ली पुलिस ने गोवा पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को आरोपियों को पकड़ लिया. उन्हें गोवा की अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस को उनकी तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिल गई. उन्हें दिल्ली लाया जा रहा है और वे शुक्रवार को यहां पहुंच जाएंगे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Media Influencer, Goa, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com