विज्ञापन

दिल्ली पुलिस और CAPF सब-इंस्पेक्टर परीक्षा की बदली तारीख, SSC ने जारी किया नया शेड्यूल

SSC CPO Exam Date Revised 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने नवंबर के महीने में होने वाली भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है. इसमें दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई भर्ती की तारीखें बदली गई हैं.

दिल्ली पुलिस और CAPF सब-इंस्पेक्टर परीक्षा की बदली तारीख, SSC ने जारी किया नया शेड्यूल
SSC ने बदली परीक्षा की तारीख

दिल्ली पुलिस और CAPF सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से इसे लेकर एक करेक्शन नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि किन बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल बदला गया है. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि जूनियर इंजीनियर 2026 का पेपर-1 अब दो हिस्सों में होगा. इसके लिए पहले 2 से 6 नवंबर की तारीख तय की गई थी, लेकिन अब 30 से 1 दिसंबर की तारीख भी बताई गई है. SSC की ये एक बड़ी भर्ती है, जिसका लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं. 

ये है परीक्षा की नई तारीख

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने नए नोटिफिकेश में बताया है कि दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती की परीक्षा पहले जहां 20 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक होनी थी, वो अब 23 से 28 नवंबर तक होगी. यानी तीन दिन की देरी से ये परीक्षा शुरू हो रही है. इस भर्ती में दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ के अलावा CISF के पद भी शामिल हैं. कुल 1871 पदों पर ये भर्ती निकाली गई थी. 

इन विभागों के अलावा जूनियर इंजीनियर के लिए भी एसएससी ने भर्ती निकाली थी. इसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी और चुने जाने के बाद अलग-अलग मंत्रालयों में नौकरी दी जाएगी. इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब परीक्षा की बारी है. आवेदन करने वाले अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. 

कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड?

SSC की इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आने वाले कुछ ही दिनों में जारी हो सकता है. परीक्षा से करीब 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होते हैं, ऐसे में आयोग की तरफ से इसकी जानकारी दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ही परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी लें. किसी भी दूसरे लिंक या पोस्ट पर भरोसा न करें. 

यह भी पढ़ें | IAS-IPS से लेकर MBBS और PhD तक, कौन थे भारत के सबसे पढ़े-लिखे शख्स डॉ श्रीकांत जिचकर?

यह भी पढ़ें | यूपी में 13 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान, PET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ssc Cpo Exam, Ssc Cpo Exam Date, Ssc Delhi Police Exam, SSC CAPF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com