विज्ञापन

बर्फ की मोटी चादर में लिपटा आदि हिमानी चामुंडा धाम, नवरात्रि में सूना पड़ा मां का दरबार

नवरात्रा में इस मंदिर में लोगों की भारी भीड़ रहती थी, लेकिन इस बार नजारा कुछ अलग ही है. पूरा मंदिर परिसर बर्फ से ढका है और जहां भी नजर जाती है, चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है.

बर्फ की मोटी चादर में लिपटा आदि हिमानी चामुंडा धाम, नवरात्रि में सूना पड़ा मां का दरबार
  • हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की धौलाधार पहाड़ियों में मार्च महीने में भी भारी बर्फबारी हुई है.
  • कांगड़ा के मां हिमानी चामुंडा मंदिर के कपाट नवरात्रों से पहले 15 मार्च को खोल दिए जाते हैं.
  • इस साल मंदिर के कपाट खुलने के बाद बर्फबारी के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर आने से रोकने की अपील की गई.

हिमाचल प्रदेश में इस बार मार्च महीने में भी दिसंबर की तरह बर्फबारी हुई है. इसी कड़ी में कांगड़ा भी अछूता नहीं रहा. कांगड़ा की धौलाधार की पहाड़ियों पर भी जमकर बर्फबारी हुई है. कांगड़ा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां हिमानी चामुंडा के कपाट बर्फबारी के चलते सर्दियों में बंद कर दिए जाते हैं और नवरात्रों से पहले 15 मार्च को मंदिर के कपाट खोल दिए जाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जैसे ही समुद्र तल से लगभग 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित मंदिर के कपाट खुले, वैसे ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया. यहां तक कि पुजारी को सोशल मीडिया पर श्रद्धालुओं से वहां न आने की अपील करनी पड़ी. अब मंदिर परिसर की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें पुजारी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिनमें मंदिर पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ नजर आ रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

नवरात्रा में इस मंदिर में लोगों की भारी भीड़ रहती थी, लेकिन इस बार नजारा कुछ अलग ही है. पूरा मंदिर परिसर बर्फ से ढका है और जहां भी नजर जाती है, चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

गौरतलब है कि धौलाधार की पहाड़ियों पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचने के लिए 15 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, जिसके लिए लगभग 5 से 6 घंटे लगते हैं. गर्मियों में लोग पैदल यात्रा कर इस मंदिर तक पहुंचते हैं, लेकिन इस बार बर्फबारी के कारण श्रद्धालु नवरात्रों में मंदिर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  होटल-रेस्टोरेंट के लिए 'गुड न्यूज'! सरकार ने कमर्शियल LPG का आवंटन बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh Snowfall, Kangra Dhauladhar Snowfall, Himani Chamunda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com