Surya Murder Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में ईद के दिन हुई सूर्या की हत्या के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ही अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा था कि अगर आपसे नहीं संभल रहा है तो बता दो। इसके चंद घंटों बाद ही गाजियाबाद पुलिस ने सूर्या हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई कर दी।