राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय सेना और मिस्र की सेना के विशेष बलों के बीच 'एक्सरसाइज साइक्लोन- I' नाम का पहला संयुक्त अभ्यास चल रहा है. एक अधिकारी ने बयान में बताया कि 14 जनवरी को शुरू हुए इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करना और आतंकवाद, टोही, छापे और अन्य विशेष अभियानों को अंजाम देते हुए रेगिस्तानी इलाके में पेशेवर कौशल और विशेष बलों की अंतर-क्षमता को साझा करने पर ध्यान केंद्रित करना है.
दोनों देशों के विशेष बलों को एक साझा मंच पर लाने का यह अपनी तरह का पहला अभ्यास है. बयान के अनुसार “14 दिनों तक चलने वाला यह अभ्यास राजस्थान के रेगिस्तान में किया जा रहा है. यह अभ्यास दोनों सेनाओं के विशेष बलों के कौशल जैसे स्निपिंग, कॉम्बैट फ्री फॉल, टोही, निगरानी और लक्ष्य पदनाम, हथियारों, उपकरणों, नवाचारों के बारे में जानकारी,रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाएं साझा करने का मौका प्रदान करता है.''
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
बयान के मुताबिक अभ्यास हिस्सा ले रहे सैनिक मशीनीकृत युद्ध की परिस्थितियों में संयुक्त योजना और अभ्यास के साथ-साथ आतंकवादी शिविरों/ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक का अभ्यास करेंगे जिनमें उच्च लक्ष्यों को भेदना शामिल है.
बयान के अनुसार संयुक्त अभ्यास दोनों सेनाओं की संस्कृति और लोकाचार में एक अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा जिससे भारत और मिस्र के बीच राजनयिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए सैन्य सहयोग और पारस्परिकता को बढ़ावा मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं