विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2018

मुजफ्फरनगर जेल के 6 कैदियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला जेल के छह कैदियों ने उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है.

मुजफ्फरनगर जेल के 6 कैदियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की
प्रतीकात्मक फोटो.
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला जेल के छह कैदियों ने उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है. इन कैदियों में से 4 ऐसे हैं जो आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं.

VIDEO : UP Board :10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित


जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने कहा कि इन कैदियों ने न केवल परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि परीक्षा में प्रथम श्रेणी भी हासिल किया. परीक्षा के परिणाम आज घोषित हुए. उन्होंने कहा कि छह कैदियों में से चार कैदी प्रवीण सिंह, जोगा सिंह, सोमपाल और रामदेव सिंह आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. सक्सेना ने कहा कि ये कैदी गाजियाबाद जेल से बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Board Result 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com