विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2018

यूपी बोर्ड रिज़ल्ट : इस साल भी लड़कियों ने मारी बाजी, दिखाई जाएगी टॉपर्स की आंसरशीट

10वीं कक्षा में टॉप कर रहीं छात्रा अंजली वर्मा का नाम बता दिया गया है. 10वीं के रिज़ल्ट 1:30 मिनट पर आ जाएंगे. इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी.

यूपी बोर्ड रिज़ल्ट : इस साल भी लड़कियों ने मारी बाजी, दिखाई जाएगी टॉपर्स की आंसरशीट
यूपी बोर्ड 12वीं के रिज़ल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
नई दिल्ली: यूपी बोर्ड (UP Board) के 12वीं के रिज़ल्ट घोषित हो गए हैं. वहीं, 10वीं कक्षा में टॉप कर रहीं छात्रा अंजली वर्मा का नाम बता दिया गया है. 10वीं के रिज़ल्ट 1:30 मिनट पर आ जाएंगे. इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक हाईस्कूल में 75.16 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए और इंटर में 72.43 स्टूडेंट्स पास हुए. वहीं, साल 2017 में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल का रिज़ल्ट 81.18 प्रतिशत था और इंटर का रिज़ल्ट 82.62 फीसदी रहा था. आपको बता दें इस साल परीक्षा में नकल पर कड़ी लगाम लगने की वजह से 11 लाख 37 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा नहीं दी. साल 2018 में प्रतिशत गिरने की एक वजह यह भी हो सकती है. 

UP Board Result 2018: यूपी बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, रजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य ने संयुक्त रूप से किया टॉप

अगर आपने अभी तक रिज़ल्ट चेक नहीं किया है तो आप UP Board की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. साथ ही, ऐसा पहली बार होगा जब टॉपर्स की आंसरशीट ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा, ताकि बाकी छात्रों को आंसरशीट हल करने में मदद मिले. इसी के साथ यूपी बोर्ड में ऐसा पहली बार है जब उत्तर प्रदेश बोर्ड के परिणाम अप्रैल में घोषित किए जा रहे हैं. क्योंकि अब तक रिज़ल्ट मई महीने में आते रहे हैं. 

UP Board Result: 12वीं के रिजल्ट हुए घोषित, जानें क्यों 11 लाख से ज्यादा छात्रों ने छोड़े पेपर

 देखें वीडियो - मिलें असली सलमान खान से

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board, UP Board Result, UP Board Results 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com