विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2022

उत्तर प्रदेश के बांदा में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, सात घायल

उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) जिले में शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे (Accident) में तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए.

उत्तर प्रदेश के बांदा में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, सात घायल
दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है. 
बांदा:

उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) जिले में शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे (Accident) में तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. नरैनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) नितिन कुमार के मुताबिक, गिरवां कस्बे में शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे एक अनियंत्रित इनोवा कार और टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई है.

उन्होंने बताया कि इस हादसे टेंपो सवार तीन बच्चों समेत कुल छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. कुमार के अनुसार, मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा गया है. दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है. उधर, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditya Nath) ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों को बेहतर इलाज सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banda, Road Accident, Six Killed, Seven Injured, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com