विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2022

मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर के कमजोर होने के संकेत: टास्क फोर्स

बीते चार दिनों से कम होते मामलों और कम होते संक्रमण दर पर कोविड टास्क फोर्स का मानना है कि ये तीसरी लहर के कमजोर होने के संकेत हैं.

फिलहाल मुंबई के रोज के मामलों में 44% की कमी दर्ज हुई है.
मुंबई:

मुंबई में जिस रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़े उसी रफ्तार से नीचे आ रहे हैं. बीते चार दिनों से कम होते मामलों और कम होते संक्रमण दर पर कोविड टास्क फोर्स का मानना है कि ये तीसरी लहर के कमजोर होने के संकेत हैं. बीकेसी कोविड जंबो सेंटर के डीन डॉ राजेश डेरे ने बताया, "कोविड सेंटरों में बेड फटाफट खाली हो रहे हैं, जो मरीज भर्ती हैं वो भी जल्द रिकवरी की ओर हैं. शहर के सबसे बड़े बीकेसी जंबो कोविड सेंटर में पिछले तीन दिनों में 300 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं, फिलहाल 70% बेड खाली हैं. मुंबई में फिलहाल कोविड के एक लाख ऐक्टिव मरीज हैं, लेकिन 8% ही अस्पताल में भर्ती हैं, बाकी 92% घर पर ही ठीक हो रहे हैं."

मुंबई में इस साल सात जनवरी को सबसे ज्यादा  20,971 मामले सामने आए थे और उसके बाद से मामलों में गिरावट ही देखी गई है. इस पीक की तुलना में फिलहाल शहर के रोज के मामलों में 44% की कमी दर्ज हुई है. संक्रमण दर भी 30% से घटकर 19% पर आ गई है.

मुंबई में कोरोना की ‘सेल्फ़ टेस्टिंग किट' ने बढ़ाई चिंता, संक्रमित होने की जानकारी नहीं अपलोड कर रहे लोग

महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स मानती है कि ये तीसरी लहर के कमजोर पड़ने के संकेत हैं. कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ राहुल पंडित ने कहा, "मुंबई में तीसरी लहर पर ब्रेक लगने के नतीजे तक पहुंचने के लिए बीएमसी इस हफ्ते के आखिर तक इंतजार करना होगा."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corona Virus India, Corona Cases In Mumbai, Corona
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com