दिल्ली के श्रद्धा वॉकर मर्डर केस (Shraddha Walker Murder Case)में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सोमवार को कोर्ट में अपनी दलील पूरी कर ली. इस दौरान पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Poonawalla)को भी पेश किया. दिल्ली पुलिस के वकील ने कोर्ट में कहा कि श्रद्धा प्रैक्टो एप के जरिये डॉक्टरों से सलाह भी ले रही थी. ऑनलाइन काउंसिलिंग की पेश की गई ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग में श्रद्धा ने अपने डॉक्टर से कहा, 'वह मुझे तलाश कर मार डालेगा.' आफताब पूनावाला के कानूनी सहायता वकील जावेद हुसैन ने दिल्ली पुलिस की दलीलों का जवाब देने के लिए समय मांगा है. साकेत कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी.
पुलिस ने साकेत कोर्ट में श्रद्धा मर्डर केस से जुड़ी एक रिकॉर्डिंग भी पेश की. इसमें श्रद्धा अपने डॉक्टर (काउंसलर) से कह रही थी कि एक दिन लिव इन पार्टनर आफताब ने उसका गला पकड़ लिया था. इस दौरान वह अचेत हो गई और सांस भी नहीं ले पा रही थी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पूनावाला के खिलाफ ठोस सबूत
दिल्ली पुलिस ने कहा कि श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला के खिलाफ ठोस सबूत हैं. गवाहों के बयानों व अन्य सबूतों के आधार पर उसका अपराध साबित होता है. साकेत अदालत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीष खुराना के समक्ष पेश विशेष सरकारी वकील अमित प्रसाद ने अपनी दलीलों में गवाहों के बयानों, पुलिस की ओर से एकत्रित इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य, सीएसएफएल की रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज साक्ष्यों का हवाला दिया.
उन्होंने कहा कि इनसे साबित होता है कि आरोपी ने सहमति संबंध में रह रही श्रद्धा की हत्या कर दी. फिर लाश के टुकड़े कर विभिन्न स्थानों पर डाल कर सबूत मिटाने की कोशिश भी की. ऐसे में आरोपी के खिलाफ अभियोग तय कर उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाए.
24 जनवरी को दाखिल की गई थी चार्जशीट
पुलिस ने 24 जनवरी को इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी. उन्होंने यह भी तर्क दिया है कि अभियोजन पक्ष ने जानबूझकर चार्जशीट की एक डिजिटल कॉपी दी, जो पढ़ने योग्य नहीं है.
नवंबर से पुलिस कस्टडी में है आफताब
आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की 18 मई 2022 को हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे. इन टुकड़ों को रखने के लिए वह 300 लीटर का फ्रिज लेकर आया था. पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर महरौली के जंगलों से श्रद्धा की हडि्डयां बरामद की थीं. 28 साल का आफताब पूनावाला पिछले साल नवंबर से न्यायिक हिरासत में है.
जेल में कानून की किताबें मांगी
जनवरी की शुरुआत में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी थी. इस दौरान कोर्ट के सामने आफताब ने कस्टडी में पढ़ने के लिए कानून की कुछ किताबें मांगीं. आफताब ने पहले दिल्ली की एक अदालत को बताया था कि उसने अपनी साथी श्रद्धा वॉकर को "पल की गर्मी में" मार डाला था.
ये भी पढ़ें:-
'शेफ ट्रेनिंग, सूखी बर्फ': कैसे आफताब पूनवाला ने अपनी लिव-इन-पार्टनर का किया मर्डर
Shradha Murder Case: आफताब के खिलाफ आरोप तय करने पर दिल्ली पुलिस की दलील पूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं