दिल्ली के महरौली में श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. पुलिस ने श्रद्धा के लिव इन पार्टनर और हत्यारोपी आफताब अमीन पूनावाला को गुरुवार को साकेत कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए. कोर्ट ने आफताब की पुलिस कस्टडी 5 दिन बढ़ा दी है. वहीं, पेशी से पहले साकेत कोर्ट के बाहर वकीलों ने 27 साल की श्रद्धा वॉकर के लिए न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी की. वकीलों की मांग थी कि श्रद्धा के कातिल आफताब पूनावाला को फांसी की सजा दी जानी चाहिए.
वकीलों के प्रदर्शन के कारण कोर्ट परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. पुलिस को इस प्रदर्शन का इनपुट पहले से ही था, इसलिए उसने कोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी की मांग की थी. पेशी के बाद कोर्ट ने आफताब की पुलिस कस्टडी 5 दिन यानी 22 नवंबर तक बढ़ा दी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस बीच पुलिस ने कोर्ट में आरोपी को हिमाचल की पार्वती घाटी और दिल्ली के वन क्षेत्रों में ले जाकर सीन रीक्रिएट करने की बात कही थी. कोर्ट ने आफताब के नार्को टेस्ट की भी परमिशन दी है. बताया गया है कि आफताब ने भी इस टेस्ट के लिए अपनी सहमति जताई है.
महरौली के जंगलों में मर्डर वेपन और मोबाइल की तलाश जारी
उधर, पुलिस लगातार तीसरे दिन महरौली के जंगलों में श्रद्धा के टुकड़ों, लाश को काटने के लिए इस्तेमाल हुई आरी और श्रद्धा के मोबाइल की तलाश में जुटी रही. अब तक यहां से 13 बॉडी पार्ट्स मिले हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच और DNA जांच के लिए भेजा गया है. बता दें कि 28 साल के आफताब पूनावाला ने 18 मई को श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की थी और उसके 35 टुकड़े कर 18 दिनों तक जंगल में फेंके थे.
पहचान छिपाने के लिए जला दिया था श्रद्धा का चेहरा
जानकारी के अनुसार आरोपी ने श्रद्धा के टुकड़े करने के बाद उसकी पहचान छुपाने के लिए चेहरे को जला दिया था. पूछताछ में उसने बताया है कि ये सब जानकारी उसे इंटरनेट के जरिए मिली. सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा के कपड़े जिस गाड़ी में फेंके गए थे, उसकी पहचान पुलिस ने कर ली है. पुलिस ने दो ऐसे स्पॉट चिन्हित किए हैं, जहां कूड़ेदान का कचरा फेंका जाता था. उन स्पॉट पर सर्च ऑपरेशन जारी है.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं