गुजरात में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया
वल्लभीपुर (गुजरात):
गुजरात के भावनगर जिले में एक सार्वजनिक समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया पर एक पाटीदार आंदोलनकारी ने जूता उछाल दिया. पुलिस ने कहा कि पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के भावनगर संयोजक भावेश पटेल ने मंडविया पर जूता उछाल दिया. हालांकि जूता मंत्री को नहीं लगा. मंडविया भी इसी जिले से आते हैं.
वल्लभीपुर नगर निकाय के एक समारोह में मंडविया जब हिस्सा ले रहे थे, उसी समय उन पर जूता उछाला गया. मौके पर मौजूद पुलिस ने पटेल को तत्काल हिरासत में ले लिया.
माना जा रहा है कि पाटीदारों को आरक्षण की मांग के मद्देनजर और भाजपा सरकार के विरोधस्वरूप जूता उछाला गया. हार्दिक पटेल ने पाटीदारों के लिए आरक्षण हेतु आंदोलन की शुरुआत की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gujarat, Mansukh Mandaviya, Patidar Anamat Andolan Samiti