विज्ञापन

पटना में क्या होगा नीतीश कुमार का नया पता? सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले आईं बंगले की तस्वीरें

Nitish Kumar New House Patna: प्रदेश का सीएम कौन होगा,उसपर जल्द फैसला हो जाएगा पर इस बीच नीतीश कुमार का नया बंगला तैयार हो गया है. इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार का नया ठिकाना क्या होगा, ये भी तय हो गया है. नीतीश का नया बंगला लगभग तैयार है.

पटना में क्या होगा नीतीश कुमार का नया पता? सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले आईं बंगले की तस्वीरें
nitish kumar new house
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य पद की शपथ लेने के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे
  • इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार पटना के 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने नए बंगले में स्थानांतरित होंगे
  • नया बंगला लगभग तैयार है और उसमें मरम्मत का काम अंतिम चरण में है तथा नए बोर्ड की तैयारी हो रही है
नई दिल्ली/पटना:

बिहार के सीएम नीतीश कुमार जल्द ही अपने सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. राज्यसभा सदस्य की शपथ लेने के बाद अब उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा. प्रदेश का सीएम कौन होगा,उसपर जल्द फैसला हो जाएगा पर इस बीच नीतीश कुमार का नया बंगला तैयार हो गया है. इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार का नया ठिकाना क्या होगा, ये भी तय हो गया है. नीतीश का नया बंगला लगभग तैयार है. सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार इसी बंगले में जाएंगे. 

दिल्ली में नीतीश कुमार का नया ठिकाना कहां है?

दिल्ली में राज्यसभा सांसद का पद संभालने और सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने नए आवास में शिफ्ट होंगे. अब सीएम आवास से निकाल कर सामान को इस आवास में लाया जा रहा है. नीतीश कुमार के आने से पहले बंगले को तैयार कर दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें-  सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाली महिला अधिकारी पर गिरी गाज; सरकार का बड़ा एक्शन
 

Latest and Breaking News on NDTV

नीतीश कुमार का इस बंगले से है पुराना नाता

पटना स्थित नए बंगले का नाम 7 सर्कुलर रोड होगा. यह भी रोचक बात है कि नीतीश कुमार ने जब इससे पहले सीएम पद से इस्तीफा दिा था,तब इसी आवास में रहने आए थे. अब एक बार फिर से यह बंगला नीतीश कुमार के लिए तैयार किया जा रहा है. बंगले में मरम्मत का काम तेज है और अंतिम दौर में है, अब इस बंगले में नीतीश कुमार के नए बोर्ड लगाने के लिए तैयारी की जा रही है.यह आवास राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से बिल्कुल सटा हुआ है.

20 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए नीतीश कुमार 1 अन्ने आवास में रहते हैं. अब जब वह बिहार सीएम के पद से इस्तीफा देंगे तब यह आवास बिहार के नए मुख्यमंत्री के लिए हो जाएगा.इसलिए यह 7 नंबर आवास को जल्दी से नीतीश कुमार के लिए तैयार किया जा रहा है.इस आवास में png गैस पाइप लाइन का कनेक्शन भी दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-  नीतीश कुमार के सामने ही निशांत कुमार को CM बनाने के लगे नारे, मुख्यमंत्री जी ने साध ली चुप्पी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar News Hindi, Nitish Kumar Patna, Nitish Kumar New Bunglow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com