विज्ञापन

राम मंदिर को दिए 4 किलो चांदी और एक करोड़ रुपए की नहीं मिली रसीद, संजय राउत का बड़ा दावा

शिवसेना सांसद संजय राउत ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में एक बड़ा दावा किया है. संजय राउत ने कहा कि शिवसेना ने राम मंदिर को 4 किलो चांदी और एक करोड़ रुपए दिए, लेकिन इसकी कोई रसीद नहीं मिली.

राम मंदिर को दिए 4 किलो चांदी और एक करोड़ रुपए की नहीं मिली रसीद, संजय राउत का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है.
NDTV
मुंबई:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. एसआईटी की शुरुआती जांच के बाद 8 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने इन सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस की जांच के बीच राजनीतिक बयानबाजी के साथ-साथ राम मंदिर को दान करने वाले कई लोग भी सामने आए हैं, जिन्होंने अलग-अलग खुलासे किए. इसी कड़ी में अब शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने एक बड़ा दावा किया है. संजय राउत का कहना है कि राम मंदिर को शिवसेना ने 4 किलो चांदी और एक करोड़ रुपए कैश दान में दिए, लेकिन इसकी रसीद नहीं मिली. 

संजय राउत ने ट्वीट कर उठाय सवाल

शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए यह दावा किया है. उन्होंने लिखा कि अविभाजित शिवसेना द्वारा राम मंदिर को दान की गई 4 किलो चांदी की ईंट और 1 करोड़ रुपए की रसीद नहीं मिली. शिवसेना सांसद ने मामले की जांच की मांग की.

शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे राम मंदिर को दान करते चांदी के ईंट और क्रैश.

शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे राम मंदिर को दान करते चांदी के ईंट और क्रैश.
Photo Credit: सोशल मीडिया

चांदी की ईंट और दान गायब

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दावा किया है कि अविभाजित शिवसेना की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए दी गई 4 किलो चांदी की ईंट और 1 करोड़ रुपये के योगदान की कोई रसीद या आधिकारिक जानकारी ट्रस्ट द्वारा नहीं दी गई है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर शिवसेना सांसद संजय राउत का एक्स पोस्ट.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर शिवसेना सांसद संजय राउत का एक्स पोस्ट.
Photo Credit: सोशल मीडिया

जवाबदेही और जांच की मांग

संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने हजारों शिवसैनिकों और संतों की मौजूदगी में यह पवित्र योगदान दिया था. उन्होंने इस पूरे मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण जांच और जवाबदेही तय करने की मांग की है. संजय राउत की तरह ही अलग-अलग संगठनों के लोग भी राम मंदिर में चढ़ाए गए चढ़ावे की रसीद नहीं मिलने की शिकायत की है. 

यह भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 8 चेहरे, चंपत के करीबी टिन्नू के साथ-साथ बाप, बेटा, दामाद तक शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir, Ram Mandir Donation Scam, Ram Mandir Donation Theft, Sanjay Raut, Sanjay Raut News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com