विज्ञापन

राम मंदिर में आरती-दर्शन के लिए ऐसे मिलेगा तत्काल पास, टाइमिंग और प्रोसेस नोट कर लीजिए

राम मंदिर में आरती दर्शन के लिए तत्काल पास की सुविधा शुरू हो गई है. अब श्रद्धालु मंदिर के पास बने काउंटर से पास बनवा सकेंगे. जानिए किस आरती का पास कब मिलेगा और किन दस्तावेजों की जरूरत होगी.

राम मंदिर में आरती-दर्शन के लिए ऐसे मिलेगा तत्काल पास,  टाइमिंग और प्रोसेस नोट कर लीजिए
रामलला आरती पास का प्रोसेस हुआ आसान.

अगर आप अयोध्या जाकर रामलला की आरती में शामिल होना चाहते हैं, तो अब आपके लिए पास बनवाना पहले से आसान हो गया है. राम मंदिर ट्रस्ट ने आरती दर्शन के लिए तत्काल पास की सुविधा शुरू कर दी है. अब मंदिर के मुख्य द्वार के पास बने काउंटर से श्रद्धालु सीधे पास बनवा सकते हैं. फिलहाल पासों की संख्या सीमित रखी गई है, लेकिन आगे इसे बढ़ाने की तैयारी है. आरती दर्शन के लिए बिड़ला धर्मशाला के सामने बने यात्री सुविधा केंद्र में अलग काउंटर बनाया गया है.

पास बनने का समय

  • सुबह 9 बजे से पास बनना शुरू होगा.
  • पास उपलब्ध रहने तक जारी किए जाएंगे.

हर दिन कितने पास मिलेंगे

आरतीपास की संख्या
रामलला आरती45
राम परिवार आरती15

किस आरती का पास कब मिलेगा?

हर आरती के लिए पास जारी करने का समय अलग रखा गया है.

आरतीसमयपास कब मिलेगा 
मंगला आरती सुबह 4 बजे एक दिन पहले
मंगला आरती सुबह 6 बजे एक दिन पहले
मंगला आरती सुबह 9 बजे उसी दिन

ट्रस्ट के पास व्यवस्था प्रभारी नरेंद्र के मुताबिक ऑनलाइन आरती दर्शन के 100 पास पहले से उपलब्ध हैं. इनके अलावा 75 रेफरल पास भी जारी किए जाते हैं. फिलहाल जिला प्रशासन और आर्मी के सैनिक सदन के लिए अलग से पास तय नहीं किए गए हैं. अगर उनके मेहमानों को आरती करनी होती है तो उन्हें सीधे ट्रस्ट से संपर्क करना पड़ता है.

ऐसे बनवाएं पास

आरती का तत्काल पास बनवाने के लिए यह आसान प्रोसेस अपनाएं.

  • बिड़ला गेट के पास तीर्थ क्षेत्र कार्यालय के काउंटर पर जाएं.
  • सुबह 9 बजे के बाद पास के लिए आवेदन करें.
  • अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड साथ रखें.
  • छोटे बच्चे के साथ आने वाले माता पिता को बच्चे के साथ फोटो भी देना होगा.
  • सुगम दर्शन का ऑफलाइन पास सिर्फ सीनियर सिटिजन और दूधमुंहे बच्चे के साथ आने वाले माता पिता के लिए बनाया जाएगा.
  • एडवांस सुगम दर्शन पास सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगा.

दैनिक पास को लेकर क्या है नया अपडेट

राम मंदिर में अब तक नियमित दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के 2,743 दैनिक पास जारी किए जा चुके हैं. इन सभी पास की समीक्षा की जा रही है. जिन पासों की 6 महीने की वैधता खत्म हो रही है, उनका नवीनीकरण भी किया जा रहा है. फिलहाल शयन दैनिक पास जारी नहीं किए जा रहे हैं. ट्रस्ट इस पर विचार कर रहा है और जल्द फैसला लिया जा सकता है.

क्यों शुरू करनी पड़ी नई व्यवस्था?

ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय समेत कुछ लोगों की आईडी बंद होने के बाद विशिष्ट और सुगम दर्शन पास को लेकर परेशानी बढ़ गई थी. श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए ट्रस्ट ने आरती दर्शन का तत्काल पास जारी करने की नई व्यवस्था शुरू की है. अभी काउंटर से पास जारी करने के लिए किसी नई आईडी की व्यवस्था नहीं की गई है. फिलहाल ट्रस्टियों की सिफारिश वाले पास ही बनाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें - साइकिल से 140 साल पहले शुरू हुई डाबर कंपनी, गांव-गांव दवा बेचने वाले आयुर्वेदिक डॉक्टर की कामयाबी की कहानी   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Aarti Pass, Ayodhya Ram Mandir, Ram Lalla Ayodhya, Ram Mandir Darshan Pass, Ram Mandir Pass
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com