भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर चल रहे विवाद के बीच आई बीबीसी की एक रिपोर्ट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पश्चिमी मीडिया को खरी-खरी सुनाई है. शशि थरूर का कहना है कि पश्चिमी मीडिया दूसरे देशों का आकलन करने में बहुत तेजी दिखाता है. इसलिए उन्हें भारत-कनाडा के संबंधों पर बीबीसी की रिपोर्ट देखकर हैरानी नहीं हुई. पश्चिमी मीडिया का ये रवैया नया नहीं है.
सांसद शशि थरूर ने बीबीसी की रिपोर्ट को लेकर ट्वीट किया, "मैं पश्चिमी मीडिया द्वारा नियमित रूप से लगाए जाने वाले आरोपों से हैरान नहीं होता हूं. दरअसल, वे दूसरे देशों का आकलन करने में बहुत तेजी दिखाते हैं, और अपने देशों के प्रति इतने चुप्पी साधे रखते हैं! बीबीसी का विश्लेषण कहता है कि पश्चिमी देशों ने रूस, ईरान या सऊदी अरब जैसे देशों द्वारा की गई कथित हत्याओं की निंदा की है और वे नहीं चाहेंगे कि भारत उस सूची में शामिल हो." उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, "हेल्लो? पिछले 25 वर्षों में दूसरे देशों की सीमाओं में जाकर की गई कथित हत्याओं में सबसे ऊपर अमेरिका और इजरायल का नाम आता है! क्या पश्चिम में कोई आईना मौजूद है?
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
I never cease to be amazed by the blinkers regularly put on by Western media. They are so quick to judge other countries, so blind to their own! This @BBC analysis says, "Western nations have condemned alleged extraterritorial assassinations carried out by countries such as…
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) September 20, 2023
शशि थरूर ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था. दरअसल, जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसियों का हाथ पाया गया है. इसके बाद कनाडा ने मौजूद भारतीय राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दे दिया. इसके जवाब में भारत ने भी कनाडा के राजनयिक को पांच दिन के भीतर देश से चलने जाने के लिए कहा है.
भारत ने मंगलवार को ट्रूडो के आरोपों को ‘बेतुका' और निजी हितों से ‘प्रेरित' बताकर सिरे से खारिज कर दिया और इस मामले में कनाडा द्वारा एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित किए जाने के जवाब में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया. कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को दो बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
ये भी पढ़ें :-
"बढ़ते हेट क्राइम": कनाडा में भारतीयों के लिए नई दिल्ली की एडवाइजरी
अमेरिका ने भारत से की खालिस्तानी आतंकवादी की मौत की जांच में सहयोग करने की अपील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं