कनाडा द्वारा भारत के लिए अपनी यात्रा एडवाइजरी अपडेट करने के एक दिन बाद, विदेश मंत्रालय ने भी भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. ये सब खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या में भारतीय अधिकारियों की संलिप्तता पर कनाडा के आरोपों के बाद और दोनों देशों के बीच राजनयिक गतिरोध के मद्देनजर हुआ है. बुधवार को जारी की गई सलाह में कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और "राजनीतिक रूप से क्षमा किए जाने वाले हेट क्राइम का जिक्र है. इसमें भारतीय नागरिकों - से वहां यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है.
सोमवार को कनाडाई संसद में बोलते हुए, प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसियों का हाथ होने का आऱोप लगाया था. हालांकि भारत सरकार ने इस दावे को बेतुका बताकर खारिज कर दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'भारत विरोधी गतिविधियां'
भारत द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है, "कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से क्षमा किए जाने वाले हेट क्राइम और आपराधिक हिंसा को देखते हुए, वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और यात्रा पर विचार करने वालों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है. हाल ही में, खतरों ने विशेष रूप से भारतीयों को निशाना बनाया है."
भारतीय नागरिकों से कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचने का आग्रह किया गया है जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं. इसमें यह भी कहा गया है कि भारतीय उच्चायोग और महावाणिज्य दूतावास "कनाडा में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने" के लिए कनाडाई अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे. छात्रों से सतर्क रहने का आग्रह करते हुए इसमें कहा गया, "कनाडा में बिगड़ते सुरक्षा माहौल को देखते हुए, विशेष रूप से भारतीय छात्रों को अत्यधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.
कनाडा में भारतीय नागरिकों और भारत के छात्रों को ओटावा में भारतीय उच्चायोग या टोरंटो और वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावासों के साथ अपनी संबंधित वेबसाइटों, या MADAD पोर्टल,madad.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा. इसमें कहा गया है कि पंजीकरण, उच्चायोग और महावाणिज्य दूतावासों को "किसी भी आपातकालीन या अप्रिय घटना की स्थिति" में कनाडा में भारतीय नागरिकों के साथ बेहतर ढंग से जुड़ने में सक्षम बनाएगा.
कनाडा का अपडेट
कनाडा ने मंगलवार को भारत के लिए अपनी यात्रा एडवाइजरी को अपडेट किया था. जम्मू-कश्मीर पर कनाडा की एडवाइजरी में कहा गया, 'केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति तनावपूर्ण है. हिंसक विरोध प्रदर्शन, नागरिक अशांति और आतंकवाद और उग्रवाद के उच्च जोखिम हैं. हिंसक विरोध प्रदर्शन, नागरिक अशांति और आतंकवाद और उग्रवाद के उच्च जोखिम हैं... सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकवादी हमलों के कारण नागरिक हताहत हुए हैं. आगे के हमले किसी भी समय हो सकते हैं.
असम और मणिपुर का जिक्र करते हुए इसमें कहा गया, "पूर्वोत्तर राज्यों असम और मणिपुर में कई चरमपंथी और विद्रोही समूह सक्रिय हैं. वे नियमित रूप से स्थानीय सरकार और सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं और अपनी गतिविधियों को वित्तपोषित करने के लिए विभिन्न आपराधिक गतिविधियों का उपयोग कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें : रेलवे ने ट्रेन दुर्घटनाओं में किसी की मृत्यु होने या घायल होने पर मिलने वाली अनुग्रह राशि में दस गुना की बढ़ोतरी की
ये भी पढ़ें : मामले अन्य न्यायाधीश को स्थानांतरित करने की सत्येंद्र जैन की याचिका खारिज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं