विज्ञापन

पीएम मोदी के साथ शरद पवार गुट के सांसदों की बैठक खत्म, आधे घंटे तक चली मीट‍िंग में क‍िन मुद्दों पर हुई चर्चा?

पीएम मोदी की एनसीपी (शरद पवार गुट) सांसदों से मुलाकात को लेकर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री किसी एक पार्टी के नहीं बल्कि पूरे देश के होते हैं, इसलिए अगर उनसे कोई मिलता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

पीएम मोदी के साथ शरद पवार गुट के सांसदों की बैठक खत्म, आधे घंटे तक चली मीट‍िंग में क‍िन मुद्दों पर हुई चर्चा?

नई द‍िल्‍ली: संसद के मॉनसून सत्र के दौरान सोमवार को शरद पवार गुट के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से म‍िला. सूत्रों के मुताबिक, करीब आधे घंटे तक चली इस बैठक में शरद पवार गुट के सांसदों ने महाराष्ट्र में सूखे और सिंचाई से जुड़ी चिंताओं को लेकर अपनी बात रखी. महात्मा ज्योतिराव फुले, सावित्री बाई फुले, शाहीर अन्ना भाऊ साठे और टुकड़ो जी महाराज को भारत रत्न देने की मांग की गई. इसके अलावा नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम डीवी पाटिल एयरपोर्ट रखने की मांग की गई. 

सूत्रों के मुताब‍िक, सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखित ज्ञापन सौंपा है. पीएम से मुलाकात को एनसीपी एसपी सांसदों ने सकारात्मक बताया. पीएम मोदी ने कहा कि इन समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्‍होंने सांसदों को इन मुद्दों पर ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. 

मुलाकात पर क्‍या बोले देवेंद्र फडणवीस?    

पीएम मोदी की एनसीपी (शरद पवार गुट) सांसदों से मुलाकात को लेकर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री किसी एक पार्टी के नहीं बल्कि पूरे देश के होते हैं, इसलिए अगर उनसे कोई मिलता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है. मुख्यमंत्री होने के नाते मुझे भी कई विरोधी दलों के लोग मिलते हैं और अपने काम बताते हैं, इसलिए इस मुलाकात को किसी अलग नजरिए से देखने की जरूरत नहीं है, अगर वे जा रहे हैं तो यह अच्छी बात है. 

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की राजनीति में चल क्या रहा है? एक ही फ्लाइट में दिखे फडणवीस और शरद पवार गुट के नेता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharad Pawar, NCP, PM Modi, PM Narendra Modi, Maharastra Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com