विज्ञापन

65 साल पुराना वो गाना जिसे गाने से लता मंगेशकर को हुई थी झिझक, पीएम नरेंद्र मोदी की भी है पहली पसंद, सूर्योदय के समय का सदाबहार गीत

लता मंगेशकर ने अपने करियर में कई भाषाओं में और कई तरह के अलग-अलग मूड के गाने गाए लेकिन कभी ऐसे चैलेंज भी आए जब उन्हें किसी गाने को गाने में हिचकिचाहट हुई. मजेदार बात देखिए कि ये गाना पीएम नरेंद्र मोदी का पसंदीदा है.

65 साल पुराना वो गाना जिसे गाने से लता मंगेशकर को हुई थी झिझक, पीएम नरेंद्र मोदी की भी है पहली पसंद, सूर्योदय के समय का सदाबहार गीत
लता मंगेशकर ने दी थी इस सुरीले गीत को आवाज
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के म्यूजिक और गाने के तो कहने ही क्या. कुछ ऐसे भी गीत हैं जो सिर्फ सिने प्रेमियों ही नहीं बल्कि प्रमुख हस्तियों की भी पहली पसंद बन जाते हैं. ऐसा ही एक गाना 65 साल पहले रिलीज हुआ था. ये गाना किसी और का नहीं बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी का फेवरेट गाना है. इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षय कुमार के साथ 2019 के इंटरव्यू में जब अपने पसंदीदा गीतों का जिक्र किया तो सबसे पहले नाम लिया 'ज्योति कलश छलके' का. यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उनके दिल से जुड़ी पुरानी यादों का हिस्सा है, 1961 में रिलीज हुई फिल्म 'भाभी की चूड़ियां' का यह गीत आज भी सुबह की प्रार्थना का प्रतीक माना जाता है. 

लता मंगेशकर की मधुर आवाज, सुधीर फड़के का शास्त्रीय संगीत और पंडित नरेंद्र शर्मा के शुद्ध हिंदी के बोल मिलकर एक इसे बहुत ही दिव्य बनाते हैं. गीत की शुरुआत होती है 'ज्योति कलश छलके' और फिर सूर्योदय, घर-आंगन, तुलसी और प्रकृति का वर्णन शुरू हो जाता है. फिल्म में मीना कुमारी इस गीत पर सुबह की पूजा करती नजर आती हैं. वे दरवाजा खोलती हैं, आंगन में पानी छिड़कती हैं, रंगोली बनाती हैं और तुलसी को जल अर्पित करती हैं. पूरा सीन इतना सहज और पवित्र है कि देखने वाले को लगता है जैसे वे खुद उस सुबह का हिस्सा बन गए हों. इस वजह से ये सदाबहार गीत बन चुका है.

बताया जाता है कि लता मंगेशकर शुरू में इस गीत को गाने से हिचक रही थीं. लेकिन गीतकार पंडित नरेंद्र शर्मा (जिन्हें लता जी पापा कहती थीं) ने उन्हें समझाया. इसके बाद लता इसे गाने को तैयार हुईं और नतीजा आपके सामने है, एक ऐसा गीत जो दशकों बाद भी ताजा लगता है. दशकों बीत गए, संगीत बदला, लेकिन "ज्योति कलश छलके' की मिठास नहीं बदली. यह गीत याद दिलाता है कि सच्चा संगीत न तो पुराना होता है और न नया, वह सिर्फ अमर होता है.

यह भी पढ़ें: 36 साल पुराना जया प्रदा का गाना, अमिताभ बच्चन से की थी हरी चूड़ियों की डिमांड, आज भी सावन के मौके पर बैठता है फिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lata Mangeshkar, PM Narendra Modi, Akshay Kumar, Meena Kumari, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com