- पीएम नरेंद्र मोदी ने आज एनसीपी नेता शरद पवार से मुलाकात की
- शरद पवार के साथ उनकी बेटी सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं
- शरद पवार कुछ कागज लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए गए थे
पीएम नरेंद्र मोदी से आज एसीपी नेता शरद पवार से मुलाकात की. ये मुलाकात सियासी गहमागहमी के बीच हुई है. पिछले कई दिनों एनसीपी शरद पवार के एनडीए में शामिल होने के कयास चल रहे हैं. इसी बीच शरद पवार ने बेटी सुप्रिया सुले के साथ मुलाकात की थी.
फोटो में पीएम मोदी कोई कागज पढ़ते दिख रहे हैं. इस दौरान शरद पवार पीएम मोदी से कुछ कह भी रहे हैं. शरद पवार के साथ उनकी बेटी सुप्रिया सुले भी पीएम से मिलने पहुंची थीं. शरद पवार जब पीएम से मिलने पहुंचे तो पीएम खुद उनका हाथ पकड़कर अंदर लाए. पिछले काफी समय से ऐसी अटकल है कि एसीपी शरद पवार गुट कई अहम विधेयकों पर एनडीए का समर्थन कर सकती है.

पीएम मोदी से मिले शरद और सुप्रिया
महिला आरक्षण बिल, परिसीमन बिल को लेकर एनडीए खेमा लगातार विपक्षी दलों से बातचीत कर रहा है. इसमें शरद पवार का खेमा भी शामिल है. टीएमसी के 20 सांसदों के टूटने के बाद एनडीए अब विपक्ष पर डोरे डाल रहा है. गौरतलब है कि एनसीपी नेता शरद पवार ने कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी.

पीएम मोदी शरद पवार का हाथ पकड़ अंदर लाए
एकनाथ शिंदे और शरद पवार की मुलाकात को लेकर चल रही चर्चाओं पर संजय देशमुख ने कहा था कि शरद पवार देश के वरिष्ठ और सम्मानित नेताओं में से एक हैं. उनका सम्मान केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश में किया जाता है. यदि कोई वरिष्ठ नेता किसी भी राजनीतिक दल के नेता से मिलने जाता है, तो उसका सम्मानपूर्वक स्वागत करना भारतीय संस्कृति और विशेष रूप से महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा का हिस्सा है. इस मुलाकात को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं