विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2025

फैशन, फर्जीवाड़ा और फरेब... कोलकाता में छिपकर रह रही बांग्लादेशी बहरूपिया ब्लॉगर की क्या है कहानी

Bangladeshi Blogger Shanta Paul : पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शांता पॉल के पास फर्जी भारतीय पहचान पत्र कहां से आए और किसने उनकी मदद की. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस मामले में और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

  • कोलकाता पुलिस ने बांग्लादेशी ब्लॉगर शांता पॉल को फर्जी भारतीय पहचान पत्रों के साथ गिरफ्तार किया.
  • शांता पॉल बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में मेडिकल वीजा से प्रवेश के तरीके बताती थीं ,जिससे कई सवाल उठे हैं
  • गिरफ्तार ब्लॉगर ने बांग्लादेश में मॉडलिंग प्रतियोगिताएं जीतीं और वर्ष दो हजार तेईस से कोलकाता में रह रही थीं.
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की कोलकाता पुलिस ने बांग्लादेशी ब्लॉगर शांता पॉल को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के समय उनके पास से कई भारतीय पहचान पत्र, जिनमें फर्जी आधार कार्ड और वोटर कार्ड बरामद हुए हैं. उनके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र भी मिला है, जो कई सवाल खड़े करता है. अब पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है. शांता पॉल एक जाने-माने ब्लॉगर हैं जो पूरे भारत में घूमकर ब्लॉग बनाती थी. लेकिन, यह भी सामने आया है कि वह बांग्लादेश के लोगों को भारत में प्रवेश करने के तरीके बता रही थीं. ऐसा माना जा रहा है कि वह बांग्लादेशियों को मेडिकल वीजा लेकर भारत आने की सलाह देती थीं.

लोगों को भारत आने का रास्ता सुझा रही थीं शांता पॉल

पिछले कुछ महीनों से बांग्लादेश और भारत के बीच के हालात तनावपूर्ण हैं. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद छोड़ने के बाद बांग्लादेशियों को वीजा मिलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, इसी वजह से शांता पॉल लोगों को भारत आने के लिए इस तरह के रास्ते सुझा रही थीं.

सवाल : भारतीय पहचान पत्र कहां से आया? 
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शांता पॉल के पास फर्जी भारतीय पहचान पत्र कहां से आए और किसने उनकी मदद की. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस मामले में और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शांता पॉल ने बांग्लादेश में कई मॉडलिंग प्रतियोगिताएं जीती थीं और वर्ष 2023 से कोलकाता के जादवपुर स्थित बिजॉयगढ़ इलाके में एक किराए के अपार्टमेंट में रह रही थीं. उन्हें पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया.

रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कोलकाता पुलिस फिलहाल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) से संपर्क कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शांता पॉल को आधार कार्ड कैसे जारी किया गया. इसके अलावा, पुलिस राष्ट्रीय चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के खाद्य विभाग से भी संपर्क कर रही है, ताकि यह जानकारी मिल सके कि उन्हें वोटर कार्ड और राशन कार्ड कैसे प्राप्त हुए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Kolkata Police, Bangladeshi Blogger Shanta Paul, Shanta Paul
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com