विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2020

शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुज्जर के पिता ने कहा, "मेरा बेटा PM मोदी-अमित शाह का सेवक है..."

मंगलवार शाम को पुलिस ने बताया था कि शाहीन बाग में गोली चलाने वाले 25-वर्षीय कपिल गुज्जर ने आम आदमी पार्टी (AAP) का सदस्य होना कबूल किया है.

Also Read in
शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुज्जर के पिता ने कहा, "मेरा बेटा PM मोदी-अमित शाह का सेवक है..."
कपिल गुज्जर के पिता और भाई.
नई दिल्ली:

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन में हवाई फायर करने वाले कपिल गुज्जर के पिता ने बुधवार को एक नया विवाद खड़ा कर दिया, जब उन्होंने दावा कि उनका पुत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 'समर्थक' है. हालांकि कुछ ही घंटे पहले उन्होंने दावा किया था कि उनका या उनके पुत्र का 'राजनीति से कोई लेना-देना नहीं' है.

मंगलवार शाम को पुलिस ने बताया था कि शाहीन बाग में गोली चलाने वाले 25-वर्षीय कपिल गुज्जर ने आम आदमी पार्टी (AAP) का सदस्य होना कबूल किया है. पुलिस ने फोटो भी जारी किए थे, जिनके बारे में उन्होंने बताया कि वे कपिल के फोन से मिले हैं, और जिनसे वह AAP का सदस्य साबित होता है. तस्वीरों में कपिल पार्टी की टोपी पहनकर आतिशी और संजय सिंह जैसे AAP नेताओं के साथ दिखाई दे रहा था.

ओवैसी बोले- 8 फरवरी के बाद जलियांवाला बाग बन सकता है शाहीन बाग, प्रदर्शनकारियों को मारी जा सकती है गोली

बुधवार सुबह कपिल के पिता और भाई ने दिल्ली में सत्तासीन AAP से किसी भी तरह के ताल्लुकात से इंकार किया था. कपिल के पिता गजे सिंह ने कहा था, "न मेरा, और न मेरे परिवार का AAP से कोई लेना-देना है... वे (पिछले साल) लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने आए थे, और सभी को AAP की टोपी पहनाई थी, और बस, यही वह तस्वीर है..."

लेकिन कुछ ही घंटे बाद उन्होंने अलग ही बात कही. समाचार एजेंसी ANI से गजे सिंह ने कहा, "मेरा बेटा मोदी का समर्थक है... वह मोदी और अमित शाह का अनुयायी रहा है..." गजे सिंह के मुताबिक कपिल का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन वह 'शाहीन बाग में रास्ता रुका होने से परेशान था... क्योंकि उसे नौकरी पर जाने में एक घंटे की जगह चार घंटे लगते थे...'

CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग, छह सांसदों ने नोटिस दिया

गजे सिंह ने संकेत दिए कि उनका बेटे के विचार दक्षिणपंथी और राष्ट्रवादी हैं. उन्होंने कहा, "मेरा बेटा हमेशा हिन्दुस्तान और हिन्दुत्व की बातें करता है..."

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (8 फरवरी) को होने जा रहे मतदान से सिर्फ तीन दिन पहले कपिल गुज्जर के संदर्भ में पुलिस के बयान से AAP और BJP के बीच 'तीखा' वाक्युद्ध शुरू हो गया है. AAP के संजय सिंह ने पुलिस पर गृहमंत्री अमित शाह के आदेश पर काम करने का आरोप लगाया, वहीं BJP ने दावा किया कि सबूतों से उनका यह दावा सच साबित होता है कि AAP और उसके प्रमुख ही इन विरोध प्रदर्शनों के पीछे हैं.

चार साल के मासूम की मौत के बाद भी नहीं टूटा मां का हौसला, प्रदर्शन करने फिर पहुंची शाहीन बाग

गृहमंत्री अमित शाह पर 'ओछी साज़िश' का आरोप लगाने वाले AAP प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कपिल गुज्जर के पिता के नए दावे के बाद BJP पर फिर हमला बोला. उन्होंने कहा, "दिल्ली की कानून एवं व्यवस्था और देश की सुरक्षा के साथ BJP गंदी राजनीति कर रही है... चुनाव से दो दिन पहले AAP पर झूठे आरोप लगाना गंदी राजनीति है... अब सच्चाई सामने आ गई है..."

इस पर BJP और पुलिस ने अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है.

वीडियो: कपिल गुर्जर पर दिल्ली में शुरू हुआ घमासान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shaheen Bagh, CAA Protest, Kapil Gujjar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com