विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2023

यौन उत्पीड़न का केस दर्ज होने के बाद हरियाणा के खेल मंत्री का इस्तीफा, कहा- "मेरी छवि खराब करने का हो रहा प्रयास"

2018 में संदीप सिंह पर आधारित एक बायोपिक भी रिलीज़ हुई थी. जिसका शीर्षक 'सूरमा' था. इसमें लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने उनकी भूमिका निभाई थी. वह रियलिटी टीवी शो एमटीवी रोडीज में जज भी थे.

एथलेटिक्स कोच की शिकायत पर हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज.
नई दिल्ली:

चंडीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को जूनियर एथलेटिक्स कोच की शिकायत के आधार पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है. मंत्री ने पहले तो आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था और स्वतंत्र जांच की मांग की थी. मगर, मुकदमा दर्ज होने के बाद खेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया.

आज संदीप सिंह ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा, "मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. मुझे उम्मीद है कि मुझ पर लगाए गए झूठे आरोपों की गहन जांच होगी. जांच रिपोर्ट आने तक मैं मुख्यमंत्री को खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपता हूं."

जूनियर एथलेटिक्स कोच ने विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और राज्य सरकार से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा था कि मनोहर लाल खट्टर सरकार संदीप सिंह को तुरंत बर्खास्त करे और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन करे.

जूनियर एथलेटिक्स कोच ने कहा कि संदीप सिंह ने पहले उसे एक जिम में देखा और फिर इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क किया.बाद में मंत्री उससे मिलने के लिए जोर देने लगे. कोच ने कहा, "संदीप सिंह ने मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और कहा कि मेरा राष्ट्रीय खेल प्रमाणपत्र लंबित है और इस संबंध में वह मिलना चाहते हैं." महिला ने कहा कि इस पर वह उनके आवास-सह-कैंप कार्यालय में अपने दस्तावेजों के साथ मिलने के लिए गईं. आरोप है कि जब वह वहां गईं तो मंत्री ने यौन दुराचार किया.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी. आपको बता दें कि संदीप सिंह एक पेशेवर फील्ड हॉकी खिलाड़ी रहे हैं. वह भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान भी थे. संदीप सिंह कुरुक्षेत्र के पिहोवा से बीजेपी विधायक हैं. 

2018 में संदीप सिंह पर आधारित एक बायोपिक भी रिलीज़ हुई थी. जिसका शीर्षक 'सूरमा' था. इसमें लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने उनकी भूमिका निभाई थी. वह रियलिटी टीवी शो एमटीवी रोडीज में जज भी थे.

यह भी पढ़ें-

कोविड का XBB 1.5 वेरिएंट भारत में मिला : 10 प्रमुख बातें
चीन में कोरोना के कोहराम के बीच नए साल का जश्न मनाने इकट्ठा हुए हजारों लोग
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक मुठभेड़ के बाद दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया

लेखक के बारे में
img
विजय शंकर पांडेय
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Minister Sandeep Singh, Sexual Harassment Case, Sexual Harassment Case Against Haryana Minister, Sexual Harassment Case Against Sandeep Singh, Athletics Coach's Complaint
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com