विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2012

भीषण गर्मी से उत्तर भारत को नहीं मिल रही है राहत

देश के उत्तरी हिस्से में लोगों को चिलचिलाती धूप से निजात नहीं मिल पा रही है और कई स्थानों पर सामान्य से अधिक गर्मी पड़ रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: देश के उत्तरी हिस्से में लोगों को चिलचिलाती धूप से निजात नहीं मिल पा रही है और कई स्थानों पर सामान्य से अधिक गर्मी पड़ रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज्यादातर लोगों ने चिलचिलाती धूप से बचने के लिए अपने घरों में बंद रहने को ही तरजीह दी। यहां शनिवार के 43.2 डिग्री से आंशिक रूप से अधिक 43.6 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं दिल्ली का न्यूनतम तापमान शनिवार के32.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

राजस्थान में भी भीषण गर्मी से सामान्य जनजीवन प्रभावित है, जहां श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चुरू, जैसलमेर, बिकानेर, जयपुर और कोटा में अधिकतम तापमान क्रमश: 44.6, 42.3, 41.5, 40.6 और 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के कुछ भागों में धूल भरी आंधी चली और हल्की बारिश हुई लेकिन बारिश से पारा थोड़ा सा ही नीचे लुढ़का।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। इन इलाकों में 42.46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भीषण गर्मी, उत्तर भारत, नहीं मिल रही है राहत, Hot Sunny Days
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com